Holi 2021 : अपने बुरे समय को दूर रखने के लिए होली के अवसर पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

Holi 2021 : अपने बुरे समय को दूर रखने के लिए होली के अवसर पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

Holi 2021 : अपने बुरे समय को दूर रखने के लिए होली के अवसर पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय-
होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस साल की होली बहुत ही विशेष होने वाली है, इस साल का होलिका दहन 28 मार्च को होने वाला है और 29 मार्च हो रंग खेला जायेगा। 


 
ज्योतिष शास्त्र में होली का विशेष महत्व होता है, होली की रात को किये जाने वाले उपाय जल्द फल देने वाले माने जाते हैं। आज हम आपको होली से जुड़े हुए कुछ चमत्कारी उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.होली के दिन उड़द की दाल से बने हुए दही बड़े और जलेबी को सफाई कर्मी को दाल करने से आपको जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है और आपकी सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। 

 

2.होली के समय उपाय करने से बहुत फल मिलता है, होली दहन के समय पूरे परिवार के साथ होलिका की सात बार परिक्रमा करने से तथा होलिका दहन में चना, मटर, गेंहू, अलसी आदि चीजें डालने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है एवं धन की प्राप्ति होती है। 

 

3.होलिका दहन के समय यदि होलिका में कपूर डाला जाता है तो इससे आसपास मौजूद हानिकारक किटाणु नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है। 

 

4.होली के दिन नींबू की एक माला बनाकर और इस माला को भगवान भैरव जी अर्पित कर दें, यह उपाय करने से आपको जल्द ही धन लाभ होता है और आपके ऊपर चल रहा आर्थिक संकट भी दूर हो जाता है। 

 

5.होली के दिन एक काला कपड़ा लेकर और उसमें ं काले तिल, सात लौंग, तीन सुपारी, 50 ग्राम सरसों, थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली के रूप में बनाकर अपने ऊपर से सात बार घुमाकर होलिका दहन के समय उसमे दाल दें इससे आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

 

6.होली में अपने हाथों से गोबर के उपले बनाकर और फिर इन उपलों को बहने अपनी भाई के सिर के ऊपर से सात बार होलिका दहन में दाल देती हैं तो इससे उसके भाई पर पड़ने वाली सारी बुरी नजर दूर चली जाती है। 

 

7.होली की रात में 12 बजे किसी पीपल के नीचे घी का दिया जलाया जाए और उसकी परिक्रमा कर ली जाए तो इससे भाग्य उदय होने लगता है और व्यक्ति का बुरा समय दूर होने लगता है। 

 

8.होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख को यदि पुरुष अपने माथे पर लगाते हैं और महिलायें यदि इस राख को अपने सीने पर लगाती है तो इससे उनकी बुरी नजरों से रक्षा होती है और बीमारी भी दूर हो जाती है। 

 

नोट- ऊपर दी जानकारी केवल मान्यताओं पर आधारित है, हम इस जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं, कृपया इन उपायों को अपनाने से पूर्व किसी विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।