IPL 2021 SRH Full MATCHES Schedule, IPL 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के सभी 14 मुकाबलों के बारे में जानकारी

IPL 2021 SRH Full MATCHES Schedule, IPL 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के सभी 14 मुकाबलों के बारे में जानकारी

IPL 2021 SRH Full MATCHES Schedule, IPL 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के सभी 14 मुकाबलों के बारे में जानकारी-
दोस्तों दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल 2021 से होने जा रहा है, कोरोना काल में आईपीएल को सुरक्षित आयोजित करवाना बीसीसीआई के एक चुनौती भरा काम होने वाल है। मालूम हो पिछले साल आईपीएल देश के बाहर संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया है जिसमें रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने श्रेयस की दिल्ली कैपिटल्स को पराजित करके पाँचवी बार खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा मुंबई ने पाँच बार खिताब अपने नाम किया है और दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स है जो तीन बार इस खिताब पर कब्जा कर चुकी है। 


इस बार आईपीएल 2021 का शुरुआती मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई का विराट कोहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने जा रहा है जिसमें लोगों को रोमांचित मुकाबले की उम्मीद है। दोस्तों आज हम सनराइजर्स हैदराबाद के सभी मैच  (Sunrisers Hyderabad Full Schedule) के बारे में बताने जा रहे हैं,तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

हर साल की तरह इस बार भी डेविड वार्नर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मैदान में आने वाली है, इसलिए इसे चुनौती देना सभी टीमों के लिए कठिन काम होने वाला है। आपको मालूम हो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम साल 2016 में 
कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब अपने नाम कर चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर भी अपनी बैटिंग से सभी को आकर्षित करते हैं और फ्रंट पर आकर टीम को लीड करते हैं।

 

 टीम में स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार के साथ-साथ डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान जैसे धुरंधर मौजूद हैं जो टीम की जीत की दावेदारी को और मजबूत करते हैं। आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला 11 अप्रैल 2021 को है जिसमे यह टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भिड़ने वाली है। आइये जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के सभी मुकाबलों के बारे में-

 

तारीख           बनाम              स्थान         समय

11 अप्रैल       केकेआर        चेन्नई    शाम 7.30 बजे

14 अप्रैल       आरसीबी       चेन्नई    शाम 7.30 बजे

17 अप्रैल       मुंबई इंडियंस   चेन्नई    शाम 7.30 बजे

21 अप्रैल       पंजाब किंग्स    चेन्नई    दोपहर 3.30 बजे

25 अप्रैल      दिल्ली कैपिटल्स  चेन्नई    शाम 7.30 बजे

28 अप्रैल       सीएसके        दिल्ली     शाम 7.30 बजे

02 मई      राजस्थान रॉयल्स  दिल्ली     शाम 3.30 बजे

04 मई       मुंबई इंडियंस    दिल्ली     शाम 7.30 बजे

07 मई      चेन्नई सुपरकिंग्स  दिल्ली     शाम 7.30 बजे

09 मई        आरसीबी       कोलकाता  शाम 7.30 बजे

13 मई        राजस्थान       कोलकाता  शाम 7.30 बजे

17 मई      दिल्ली कैपिटल्स   कोलकाता  शाम 7.30 बजे

19 मई       पंजाब किंग्स     बेंगलुरु    शाम 7.30 बजे

21 मई        केकेआर        बेंगलुरु    शाम 3.30 बजे