Indian Cricket ODI Captains List: भारत के सभी वनडे क्रिकेट कप्तानों की लिस्ट

Indian Cricket ODI Captains List: भारत के सभी वनडे क्रिकेट कप्तानों की लिस्ट

Indian Cricket ODI Captains List: भारत के सभी वनडे क्रिकेट कप्तानों की लिस्ट-

दोस्तों दोस्तों क्रिकेट दुनिया से सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है, इस खेल की लोकप्रियता फूटबॉल के बाद दुनिया में दूसरे नंबर है, क्रिकेट को चाहने वाले हर देश में लोग मौजूद हैं। हमारे देश में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है, और सचिन तेंडुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था इंटेरनेश्नल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) है जिसका मुख्यालय दुबई में मौजूद है। 

यह भी देखें-आईसीसी टी20 इंटरनेशनल विश्व कप विजेताओं की सूची

हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को कई सारे कप्तानों ने लीड किया है और कई सारे रिकार्ड अपने नाम किये हैं, भारतीय वनडे क्रिकेट के पहले कप्तान अजित वाडेकर थे, जो 1974 में कप्तान बने और कप्तान के रूप में सिर्फ 2 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार क्रिकेट विश्वकप जीतने में सफलता मिली है, जिसमें पहली बार साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में देश ने क्रिकेट विश्वकप जीता था और फिर साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार देश ने वनडे विश्वकप जीतने में सफलता हासिल की थी। 

यह भी देखें-वनडे इंटरनेशनल विश्व कप विजेताओं की सूची

अब तक भारतीय वनडे क्रिकेट टीम को 24 कप्तान मिल चुके हैं, जिनमे पहले कप्तान कप्तान अजित वाडेकर थे, जो 1974 में कप्तान बने थे और वर्तमान समय में भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। आज हम आपको भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के सभी कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं और आपको यह भी बताने वाले हैं किस कप्तान ने कितने मैचों में कप्तानी की है और उसका सक्सेस रेट क्या है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

भारत के सभी वनडे क्रिकेट कप्तानों की लिस्ट-

नाम

वर्ष

मैच में कप्तानी

कप्तान के रूप में सफलता दर

1. अजीत वाडेकर

1974

2

00

2. श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन

1975–1979

7

14.28

3. बिशन सिंह बेदी

1975-1978

4

25

4. सुनील गावस्कर

1980-1985

37

40

5. गुंडप्पा विश्वनाथ

1980

1

00

6. कपिल देव

1982-1992

74

54.16

7. सैयद किरमानी

1983

1

00

8. मोहिंदर अमरनाथ

1984

1

TIED

9. रवि शास्त्री

1986-1991

11

36.36

10. दिलीप वेंसरकर

1987-1988

18

44.44

11. कृष्णमचारी श्रीकांत

1989

13

33.33

12. मोहम्मद अज़हरुद्दीन

1989-1999

174

53.57

13. सचिन तेंदुलकर

1996-1999

73

35.07

14. अजय जडेजा

1997-1999

13

61.53

15. सौरव गांगुली

1999–2005

   146

53.90

16. राहुल द्रविड़

2000-2007

79

56

17. अनिल कुंबले

2001

1

100

18. वीरेंद्र सहवाग

2003-2011

12

58.33

19. महेंद्र सिंह धोनी

2007–2018

200

59.52

20. सुरेश रैना

2010

12

54.54

21. गौतम गंभीर

2010

6

100

22. विराट कोहली

2013- present

57

75.89

23. अजिंक्य रहाणे

2015

3

100

24. रोहित शर्मा

2017-2018

8

87.50