IPL 2021 Delhi Capitals Full Schedule: क्या ऋषभ पंत दिला पायेंगे दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 का खिताब

IPL 2021 Delhi Capitals Full Schedule: क्या ऋषभ पंत दिला पायेंगे दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 का खिताब

IPL 2021 Delhi Capitals Full Schedule: क्या ऋषभ पंत दिला पायेंगे दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 का खिताब-


दोस्तों दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल 2021 से होने जा रहा है, कोरोना काल में आईपीएल को सुरक्षित आयोजित करवाना बीसीसीआई के एक चुनौती भरा काम होने वाल है। मालूम हो पिछले साल आईपीएल देश के बाहर संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया है जिसमें रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने श्रेयस की दिल्ली कैपिटल्स को पराजित करके पाँचवी बार खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा मुंबई ने पाँच बार खिताब अपने नाम किया है और दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स है जो तीन बार इस खिताब पर कब्जा कर चुकी है। इस बार आईपीएल 2021 का शुरुआती मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई का विराट कोहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने जा रहा है जिसमें लोगों को रोमांचित मुकाबले की उम्मीद है।

 


आज हम बात करने वाले हैं पिछले साल की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स के बारे में, पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी हैं हालांकि इस टीम ने पिछले साल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी लेकिन रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना था और अपना पहला खिताब जीतने से चूक गई थी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे जिसके कारण ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषभ पंत ने हाल ही के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

 

दिल्ली की टीम में इस बार शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरिक नोर्तजे, ईशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकसान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं जो टीम को इस बार फाइनल जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं और पिछली बार की गलतियों से सीख लेकर इस आईपीएल में खेलने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है, दिल्ली की टीम पाँच मैच कोलकाता में, चार अहमदाबाद में, तीन मुंबई में और दो मैच चेन्नई के मैदान पर खेलने वाली है। 

 

IPL 2021 में Delhi Capitals  पूरा शेड्यूल: तारीख, दिन, मैच और टाइमिंग-

 

10 अप्रैल, शनिवार, 7:30 PM: CSK vs DC, मुंबई

15 अप्रैल, गुरुवार, 7:30 PM: RR vs DC, मुंबई

18 अप्रैल, रविवार, 7:30 PM: DC vs Punjab Kings, मुंबई

20 अप्रैल, मंगलवार, 7:30 PM: DC vs MI, चेन्नई

25 अप्रैल, रविवार, 7:30 PM: SRH vs DC, मुंबई

27 अप्रैल, मंगलवार, 7:30 PM: DC vs RCB, अहमदाबाद

29 अप्रैल, गुरुवार, 7:30 PM: DC vs KKR, अहमदाबाद

2 मई, रविवार, 7:30 PM: Punjab kings vs DC, अहमदाबाद

8 मई, शनिवार, 3:30 PM: KKR vs DC, अहमदाबाद

11 मई, मंगलवार, 7:30 PM: DC vs RR, कोलकाता

14 मई, शुक्रवार, 7:30 PM: RCB vs DC, कोलकाता

17 मई, सोमवार, 7:30 PM: DC vs SRH, कोलकाता

21 मई, शुक्रवार, 7:30 PM: DC vs CSK, कोलकाता

23 मई, रविवार, 3:30 PM: MI vs DC, कोलकाता