Mahindra Bolero 2022: इन बदलाव के साथ लांच हो गया Mahindra Bolero का 2022 अवतार

Mahindra Bolero 2022: इन बदलाव के साथ लांच हो गया Mahindra Bolero का 2022 अवतार

Mahindra Bolero 2022: इन बदलाव के साथ लांच हो गया Mahindra Bolero का 2022 अवतार-

दोस्तों की महिंद्रा की सबसे पॉपुलर गाड़ी Mahindra Bolero को लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है, ग्रामीण इलाकों में इस गाड़ी के आज भी चाहने वालों की संख्या बहुत है। गाँवो में आज भी Mahindra Bolero को टक्कर देने वाली गाड़ी अभी तक मौजूद नहीं हैं, 
जिसके कारण गांवों के लोग आज भी इसे खरीदना पसंद करते हैं।

Mahindra Bolero में आराम से 7 से 8 लोग सफर कर सकते हैं वहीं इसकी ऑफरोडिंग कैपेसिटी की साथ लोगों के दिलों में यह राज करती है। महिंद्रा कंपनी ने बोलेरो के नए वर्जन Mahindra Bolero 2022को मार्केट में उतार दिया गया है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, तो चलिए जानते हैं नई बोलेरो में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

Mahindra Bolero में अब मिलेंगे डुअल एयरबैग-
महिंद्रा कंपनी ने इस गाड़ी में बड़ा बदलाव किया है, जहां पहले इस गाड़ी में केवल ड्राइवर साइड एयर बैग देखने को मिलता था, जिसको अपग्रेड करते हुए Mahindra Bolero में ड्राइवर साइड और को-पैसेंजर साइड एयरबैग देखने को मिलने वाला है। सरकार से जनवरी 2022 से सभी गाड़ियों के लिए कम से कम दो एयरबैग को अनिवार्य कर दिया था जिसके कारण महिंद्रा को अपनी बोलेरो में अपग्रेड करना पड़ा है। 

Mahindra Bolero के इंजन की पॉवर-
महिंद्रा ने अपनी बोलेरो के इंजन में कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं, Mahindra Bolero में पहले की तरह  1.5 लीटर का एमहॉक75 डीजल इंजन मिलेगा जो 75hp की पॉवर और 210Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra Bolero में  ब्लूटूथ म्यूजिक सिस्टम, एबीएस, एयरकंडीशन जैसे फीचर्स पहले की तरह देखने को मिलने वाले हैं। 


 
Mahindra Bolero की कीमत में वृद्धि-
महिंद्रा ने अपनी Mahindra Bolero में फीचर्स को ऐड किया है जिसके कारण इसकी कीमत पहले की तुलना में  अलग-अलग मॉडल के हिसाब से ये 14,000 से 16,000 रुपये तक महंगी हो गई है।  Mahindra Bolero अब 8.85 लाख रुपये से शुरू होकर 9.86 लाख रुपये तक है।