सपने में 'लालटेन' देखने से किस प्रकार के फल की प्राप्ति होती है

सपने में 'लालटेन' देखने से किस प्रकार के फल की प्राप्ति होती है

सपने में 'लालटेन' देखने से किस प्रकार के फल की प्राप्ति होती है-

आप सभी लोगों को तो सपने जरूर आते होंगे। जैसा आप सोचते है वैसे ही आपको सपनों मे दिखाई पड़ता हैं। बहुत से लोगों को बहुत सारे सपने आते रहते है। कब किसी को कौन सा सपना आ जाए ये कहना बहुत कठिन होता है। कुछ लोग सपनों को देखकर डर जाते है जबकि कुछ के लिए सपने खुशी प्रदान करते है। 

यह भी देखें-सपने मे मोमबत्ती का दिखाई देना

ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि सपने अधूरे होते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है, बहुत बार ऐसा होता है कि सपने पूरे भी होते हैं। कभी-कभी देखे गए सपने शीघ्र ही पूर्ण हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी सपने पूरे होने में समय लगता है। ज्योतिष के अनुसार सभी सपनों का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है, सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमें आगाह करते हैं और हमें भविष्य के प्रति सचेत करते हैं। जब हमे नींद आ जाती है तो हमारा मन हमारे वश  मे नहीं रहता है। जिसके कारण मन इधर उधर घूमता रहता है। मन के इधर उधर भटकने को ही सपना कहा जाता है। 

 

कभी कभी हमे सपने मे लालटेन दिखाई पड़ जाती है तो हम लोग बहुत अचरज मे पड़ जाते हैं आखिर लालटेन का सपने मे दिखाई देने का क्या मतलब होता  है। अगर जानकारों की माने तो लालटेन का सपने मे दिखाई देना एक अशुभ संकेत होता है आज हम आपको बताने जा रहे है की सपने मे लालटेन के दिखाई देने का क्या मतलब होता है। 

यह भी देखें- सपने में मिठाई बांटना

 
वैसे वास्तविक जीवन में रात्रि को लालटेन जलाने पर प्रकाश मिलता है लेकिन सपने में लालटेन जलाना देखने पर जो स्वप्न फल मिलता है वह बिल्कुल खराब होता है। स्वप्न विचार के अनुसार लालटेन जलाने का सपना चलते हुए काम में रोड़ा अटकने का सूचक होता है। तो जब भी आपको यह सपना दिख जाए तो समझ लीजिए कि चलते हुए काम में रोड़ा अटकने का योग बन रहा है।