सपने में मछली देखना

सपने में मछली देखना

सपने मे मछली को देखना -

जब कोई व्यक्ति सोता है तो उसकी सारी ज्ञानेंद्रिया काम करना बंद कर देती हैं और मन भी सोते समय शांत हो जाता है लेकिन कभी कभी ये होता है की हमारा मन शांत नहीं होता है और वो इधर उधर घूमता रहता हैइसे ही हम लोग सपने के रूप मे जानते है। 

सपने तो हम सभी देखते है,सपने हमारे भविष्य मे होने वाली घटनाओ के प्रति आगाह करते हैं। जो घटनाए हमारे भविष्य मे होने वाली है उसका संकेत हमे सपनों के रूप मे दिख जाता है। कुछ सपने देखने मे अच्छे होते हैं। लेकिन उनका परिणाम बुरा होता है लेकिन कुछ सपने देखने मे बुरे होते हैं, लेकिन उनका परिणाम हमारे लिए अच्छा होता है। सपने का परिणाम जानकर ही हमे मालूम पड़ता है की सपना हमारे लिए अच्छा है या बुरा है। कभी कभी हम जिस चीज को ना देखे हो वो भी हमे सपने मे दिखाई दे जाती है लेकिन ये अज्ञात चीज फल जरूर देकर जाती हैं।

सपने मे मछली देखने का क्या मतलब हो सकता है -

कभी-कभी हमे सपने मे मछली दिखाई पड़ जाती है, तो हमे जानने की इच्छा होती है आखिर सपने मे मछली दिखने का क्या अर्थ होता है। दरअसल सपने मे मछली को देखना अच्छा माना जाता है। मछली का सपने मे दिखने का मतलब आपको ग्रहस्थी का सुख मिलने वाला होता है। सपने में मछली देवत्व और श्रेष्ठता का प्रतीक है। साथ ही ऐसे सपने बताते है की व्यक्ति का जीवन बहुत ही सफल है और भविष्य में उसे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।