यूट्यूब के 5 मैजिक ट्रिक

यूट्यूब के 5 मैजिक ट्रिक

YouTube की 5 जादुई ट्रिक्स-

Youtube आज के समय मे सबसे ज्यादा देखे जाने वाला विडिओ प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है, करोड़ों लोग  यूट्यूब पर रोजाना VIEDEOS को देखते है। आज हम आपको youtube की कुछ मजेदार और जादुई  ट्रिक्स बताने जा रहें हैं, कुछ लोग तो इन ट्रिक्स को जानते भी होंगे, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये बड़े काम की चीज साबित होंगी। इन ट्रिक्स को जानकर आप अपने यूट्यूब चलाने के अनुभव को और भी मजेदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो क्या हैं मजेदार ट्रिक्स-

 

1. YouTube पर ऑडियो को सुनना-

जब आपको यूट्यूब पर कोई गाना या म्यूजिक को सुनना होता है,तो आपको उसका विडिओ भी देखना पड़ता है, अगर आप केवल गाने का आनंद लेना चाहते हो और आपको विडिओ को नहीं देखना है तो आपको ytmp3.cc नाम की वेबसाईट को खोलना पड़ेगा। जैसे ही ये वेबसाइट खुल जाती है तो आपको वह पर यूट्यूब विडिओ का यूआरएल डाल देना होगा, यूआरएल को डालकर कन्वर्ट पर क्लिक कर देना होगा। अब आप mp3 को डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

2. कैसे करे Youtube के विडिओ को डाउनलोड?

यूट्यूब के विडिओ को बड़ी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। जिस विडिओ को आप डाउनलोड करना चाहते है उस विडिओ के यूआरएल मे youtube को ssyoutube से चेंज कर दें। Youtube से विडिओ को डाउनलोड करने के लिए Youtube यूआरएल मे Youtube से पहले ss लिखकर प्ले कर दें, इस तरह से आपके सामने विडिओ डाउनलोड करने का लिंक भी मिल जाएगा जहां से आप विडिओ को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

3. बिना ऐड के देखे यूट्यूब विडिओ को-

अगर आप भी यूट्यूब के विडिओ को बिना ऐड के देखन चाहते हैं तो आप Youtube को youtubeskip से रिप्लेस कर दें। आमतौर पर हम जब यूट्यूब के विडिओ को देखते तो उसमे हमें ऐड दिखाई देता है, यदि आप ऐड को देखना नहीं चाहते है तो यूट्यूब विडिओ के यूआरएल मे youtube के बाद मे skip लिखकर प्ले कर सकते हैं इस तरह आप विडिओ मे ऐड नजर नहीं आएगा। 

 

4. Youtube की विडिओ को बार-बार देखना-

आप भी बार-बार बिना टच किए हुए यूट्यूब के विडिओ का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसे आप आसानी से कर सकते हैं। आप भी यूट्यूब के किसी विडिओ को बार-बार देखना चाहते हैं तो आप इसे बड़ी आसानी से कर सकते हैं इसके लिए आप को यूट्यूब के यूआरएल मे youtube के स्थान पर listentoyoutube लिख दे। आपको बस यूआरएल मे youtube के पहले listen को जोड़ देना है इससे विडिओ एक बार समाप्त होने पर फिर से अपने आप शुरू हो जाएगा। 

 

5. Youtube के विडिओ को gif बनायें-

यदि आप की इच्छा यूट्यूब के विडिओ को gif मे बदलने की हैं, तो आप यूट्यूब के यूआरएल मे youtube को gifyoutube से बदल दें, ऐसा करने से आप का विडिओ gif मे बड़ी आसानी से बदल जाएगा।