जानिये दुनिया के पाँच सबसे बड़ी मोबाईल कंपनियों के बारे में

जानिये दुनिया के पाँच सबसे बड़ी मोबाईल कंपनियों के बारे में

जानिये दुनिया के पाँच सबसे बड़ी मोबाईल कंपनियों के बारे में-
दोस्तों आज का युग विज्ञान का युग है, आज की जिंदगी हम विज्ञान के बिना कल्पना नहीं कर सकते हैं। विज्ञान का ही एक अनमोल तोहफा है  स्मार्टफोन, दोस्तों आज के समय में सभी लोग स्मार्टफोन उपयोग करते हैं, आज मोबाईल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। दुनिया की कोई भी जानकारी हम अपने मोबाईल पर प्राप्त कर सकते हैं। दुनिया में बहुत सारी कंपनियां है जो स्मार्टफोन का निर्माण करती हैं,  आपको हर कैटेगरी के मोबाइल के देखने को मिल जाते हैं यदि आप महंगे मोबाईल फोन को खरीदना पसंद करते हैं तो आप एप्पल का फोन लेंगे। वहीं आप बजट कैटेगरी के फोन लेना चाहते हैं तो आप सैमसंग के फोन की तरह देख सकते हैं, लेकीन आप सस्ते फोन खरीदना चाहते हैं तो आप चाइनीज कंपनी के फोन खरीद सकते हैं।

यह भी देखें-गूगल ने बदले कई सारे लोगो, लोगों हो रही है परेशानी

हमारे देश में अधिकतर चाइनीज कंपनियों के फोन बिकते हैं क्योंकि अपने देश मे अधिकतर लोग सस्ते फोन लेना पसंद करते हैं, इसलिए अपने देश में चाइनीज फोन सबसे अधिक बिकते हैं। दोस्तों क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे बड़ी मोबाईल कंपनी कौन हैं? आज हम आपको दुनिया के पाँच सबसे बड़ी मोबाईल कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिये हमारे साथ तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1. एप्पल (Apple)
Net Worth: $1.3 Trillion
दोस्तों दुनिया की सबसे बड़ी मोबाईल कंपनी का नाम है एप्पल दुनिया में सबसे अधिक एप्पल के फोन बिकते हैं हालांकि एप्पल के मोबाईल फोन महंगे होते हैं लेकीन बहुत सारे लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं बहुत सारे लोगों की इच्छा होती है मैं एक बार एप्पल के मोबाईल को जरूर खरीदेंगे। एप्पल कंपनी की स्थापना साल  1976 में हुई थी। एप्पल आईफोन के अतिरिक्त मैक,आईपॉड, आईपैड,  एप्पल वॉच आदि का निर्माण करती है जिन्हे लोग खूब पसंद करते हैं। 

 यह भी देखें-Apple iPhone की खासियतें
2. सैमसंग (Samsung)
Net Worth: $1.2 Trillion
दोस्तों सैमसंग कंपनी एंड्रॉयड फोन की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी हैं यह कंपनी साउथ कोरिया की कंपनी है और पूरी दुनिया में सैमसंग फोन बहुत अधिक खरीदे जाते हैं अपने देश में भी सैमसंग के फोन लेना बहुत पंसद करते हैं। सैमसंग फोन अपनी डिस्प्ले के साथ अच्छी बैटरी और टिकाऊ होने के कारण सबसे अधिक लोकप्रिय होते हैं। सैमसंग कंपनी मोबाईल फोन के अलावा टीवी, रेफ्रीजरेटर, वाशिंग मशीन, लैपटॉप, सैमसंग कैमरा, टैबलेट आदि का निर्माण करती है। 

यह भी देखें-एप्पल vs एंड्रॉयड

3. एमआई (Mi)
Net Worth:$46 Billion
दोस्तों दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाईल निर्माता कंपनी का नाम है xiomi, xiomi भारत की सबसे बड़ी मोबाईल निर्माता कंपनी है भारत में सबसे अधिक इसी कंपनी के मोबाईल बिकते हैं। एमआई (Mi) कंपनी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और इतने कम समय में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। 

 

4. ओप्पो (Oppo)
Net Worth: $450 Million
ओप्पो  भी एक चाइनीज मोबाईल निर्माता कंपनी है इस कंपनी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी चाइनीज कंपनी होने के बावजूद भी दुनिया में oppo के फोन बहुत पॉपुलर होते हैं। oppo मोबाईल अपने कैमरे के लिए फेमस होते हैं भारत में भी oppo के मोबाईल खरीदे जाते हैं। 

 

5. विवो (Vivo)
Net Worth: $470 Million
वीवो दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी मोबाईल निर्माता कंपनी है इस कंपनी की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। वीवो के फोन दुनिया में सबसे अधिक अपने देश भारत में खरीदे जाते हैं। वीवो कंपनी भी अपने कैमरे वाले फोन के लिए फेमस है। वीवो के मोबाईल मिड रेंज और प्रीमियम मिड रेंज के होते हैं।