गूगल ने बदले कई सारे लोगो, लोगों हो रही है परेशानी

गूगल ने बदले कई सारे लोगो, लोगों हो रही है परेशानी

गूगल ने बदले कई सारे लोगो, लोगों हो रही है परेशानी-
दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन लोगों के बीच में बहुत पॉपुलर है। हमें कोई भी चीज ऑनलाइन खोजनी होती है तो सबसे पहले दिमाग में गूगल का नाम आता है क्योंकि दुनिया की अधिकतर जानकारी आपको गूगल में मिल जाती है। गूगल का एंड्रॉयड प्लेटफार्म आजकल दुनिया का हर एक मोबाइल ब्रांड यूज करता है। 

 

दोस्तों करीब सात साल के बाद गूगल ने अपनी दी जाने वाली सर्विस जैसे जीमेल, ड्राइव, मीट, फोटोज, कैलेंडर, शॉपिंग, गूगल, गूगल फिट, गूगल लेंस, गूगल पॉडकॉस्ट, गूगल वन, गूगल होम, गूगल फ़ाई, गूगल फाइल्स, वियर ओएस और गूगल पे आदि के लोगो मे बदलाव कर दिया है। गूगल द्वारा किये गए इस बदलाव लोग काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग गूगल का मजाक भी बना रहे हैं। 

 

गूगल द्वारा किये गए लोगो में बदलाव के कारण लोगों  को गूगल ऐप्स खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गूगल ऐप्स को अपने ही मोबाईल में नहीं खोज पा रहे हैं। गूगल में अपने ऑनलाइन पेमेंट ऐप गूगल पे के लोगों में भी बदलाव कर दिया है हालांकि यह केवल भारत के यूजर के लिए ही किया गया है। गूगल ने बदले गए सभी ऐप्स के लोगों को चार रंगों से बना दिया है इन रंगों में नीला, हरा, पीला और लाल रंग शामिल है। 

 

गूगल द्वारा उठाए गए इस कदम से लोग काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग तो गूगल का मजाक भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने गूगल के लोगों को अपनी हिसाब से बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। गूगल द्वारा उठाए इस कदम से जहां कुछ लोग नाखुश दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोगों को यह पसंद भी आ रहा है।

 

मालूम हो गूगल ने इससे पहले साल 2013 में जीमेल के लोगों में बदलाव किया था और साल 2020 में गूगल ने एक बार फिर यह कदम उठाया है। ज्ञात हो गूगल के पहले के लोगो में एक लिफाफा होता था जिसके किनारे पर लाल रंग होता है लेकीन वो अब नजर नहीं आ रहा है। गूगल द्वारा जीमेल के जारी किये गए नए लोगो में M बना हुआ दिखाई दे रहा है जिसमे से पहली लाइन नीले रंग की, बीच की लाइन लाल रंग की और फिर दूसरी लाइन हरे रंग की हो गई है M के दायें ओर पीला रंग भी दिखाई दे रहा है।