फरवरी मासिक राशिफल: कैसा रहेगा आपका फरवरी का महिना, जानते हैं फरवरी के राशिफल के बारे में

फरवरी मासिक राशिफल: कैसा रहेगा आपका फरवरी का महिना, जानते हैं फरवरी के राशिफल के बारे में

फरवरी मासिक राशिफल: कैसा रहेगा आपका फरवरी का महिना, जानते हैं फरवरी के राशिफल के बारे में-

दोस्तों , इस समय साल का दूसरा महिना फ़रवरी चल रहा है इस महीने में कई सारे ग्रह राशि में परिवर्तन करने वाले हैं, जब ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव हमारे ऊपर सीधा होता है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों के फरवरी मास के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस महिने मे अपनी राशि के बारे में जान सकते हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शूरु करते हैं। 

1. मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह फरवी का महिना व्यवसाय के लिए शुभ रहने वाला है, आपको 15 फरवरी के बाद नौकरी से जुड़े हुए रुके कार्य को करने में सफलता मिलने के आसार हैं। मेष राशि के लोग 10 से 15 फरवरी के बीच मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं 
इस महीने आपके लिए पीला और सफेद रंग शुभ रहने वाला है आपको इस महीने तिल और कंबल का दान करना चाहिये। 

2. वृष राशिफल-
वृष राशि के जातक इस फरवरी महीने में अपनी कार्य योजना को विस्तार देने के बारे मे विचार करेंगे, जातकों के लिए 15 से 22 फरवरी के बीच वाहन खरीदने का योग बन रहा है। इस राशि के जातकों के लिए हरा और नीला रंग शुभ रहने वाला है और गुरुवार के दिन अन्न का दान शुभ रहेगा। 

3. मिथुन राशिफल-
मिथुन राशि के जातक इस फरवरी महीने में आध्यात्मिक दिशा में रहने का अनुमान है, 16 फरवरी के बाद नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए योजना बना सकते हैं। इस महीने आपका मन अपनी संतान की प्रगति से खुश रहेगा, आपको इस महीने माता दुर्गा जी का दर्शन करना 
चाहिये और माता को लौंग और नारियल चढ़ाना चाहिये, इस महीने आपके लिए हरा और आसमानी रंग शुभ रहने वाला है। 

4. कर्क राशिफल-
कर्क राशि के जातको के लिए इस फरवरी के महीने में नौकरी खोजने में सफलता मिलने के आसार हैं, आपको कारोबार में सफलता मिलेगी, घर में नए कार्य आरंभ होने के संकेत है। कर्क राशि के जातकों के लिए नारंगी रंग शुभ रहने वाला है और आपको आर्थिक सुख मिलने के संकेत हैं,आपको हर मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर मे जाकर पूजा करनी चाहिये। 

5. सिंह राशिफल-
सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में व्यवसाय में प्रगति देखने को मिलने वाली है, 17 से 22 फरवरी के बीच सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। इस महीने आपको भगवान विष्णु जी और सूर्य देवता की पूजा करनी चाहिये, आपके लिए पीला और सफेद रंग 
शुभ रहने वाला है। 

6. कन्या राशिफल-
कन्या राशि के जातकों के लिए इस महीने अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आपको नौकरी में उन्नति मिलने के आसार हैं, आप संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जातकों को हर गुरुवार के दिन मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करना चाहिये और आपक लिए 
हरा और लाल रंग शुभ रहने वाला है। 

7. तुला राशिफल-
तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में नए अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं, 15 से 22 फरवरी के मध्य आपके परिवार में किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए हरा और नीला रंग शुभ रहने वाला है, माता 
दुर्गा जी के मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिये। 

8. वृश्चिक राशिफल- 
वृश्चिक राशि के जातक इस महीने अपने कार्यों को विस्तार देंगे, 12 फरवरी के बाद नौकरी परिवर्तन में सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हर गुरुवार को चने की दाल का दान करना चाहिये, इस महीने आपका वाहन खरीदने का संयोग बन रहा है, इस महीने आपके लिए 
पीला और लाल रंग शुभ होने वाला है। 

9. धनु राशिफल- 
धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने का पहला सप्ताह कारोबार में परेशानियों से भरा रहने वाला है, शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सफलता का योग बन रहा है, 17 से 24 तारीख के बीच निवेश करना शुभ रहने वाला है, इस राशि के जातकों के लिए सफेद और नारंगी रंग शुभ रहने वाला है। 

10. मकर राशिफल-
मकर राशि के जातकों के लिए इस महीने नए काम में सफलता मिलने के आसार है, आपको इस महीने बहते हुए जल में तांबा को प्रवाहित करना शुभ होगा। इस राशि के लोगों को हर बुधवार के दिन मंदिर में जाकर गणेश जी के दर्शन करना चाहिये, आपके लिए नीला और हरा रंग शुभ होने वाला है। 

11. कुम्भ राशिफल-
कुंभ राशि के जातकों के लिए 11 से 22 फरवरी के बीच अधिक व्यय होने के आसार हैं, किसी नए व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन तिल का दान करना शुभ होगा, इस महीने भगवान भोलेनाथ जी शुभ मुहूर्त के दिन रुद्राभिषेक उनका 
आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिये, इस महीने आपके लिए हरा और सफेद रंग शुभ होने वाला है। 

12. मीन राशिफल-
मीन राशि के लोगों के लिए 13 फरवरी के बाद नौकरी में उन्नति देखने को मिल सकती है, आपके पास 13 से 23 फरवरी के बीच धन आने के संकेत मिल रहे हैं। शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी, आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिये, इस महीने आपके लिए पीला और लाल रंग शुभ रहने वाला है।