Dhanteras Special 2022: धनतेरस में इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ

Dhanteras Special 2022: धनतेरस में इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ

Dhanteras Special 2022: धनतेरस में इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ, घर में बनी रहती है सुख और शांति-

दोस्तों दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है, लोगों को ऐसी मान्यता है कि इस दिन चीजों खरीददारी करने से घर में खुशियां बनी रहती है। हमारे हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा सभी घरों में की जाती है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर 2022 को होने वाला है आपको इस दिन मुहूर्त के समय खरीददारी करने से आपके घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। 

 

दोस्तों धनतेरस के दिन नई-नई चीजें खरीदने की परंपरा होती है, इसलिए लोग इस दिन अपने घरों में नई-नई चीजें खरीद कर लाते हैं, मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन  नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस में किन चीजों को खरीदना शुभ होता है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-  Dhanteras Special 2022: धनतेरस में लक्ष्मी-गणेश जी के साथ इन देवताओं की पूजा जरूरी, जाने पूजन विधि और मंत्र

 

1.झाड़ू-

2.झाड़ू-
झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी जी से होता है, इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ होता है, मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का काम गंदगी को दूर करने का होता है, इसलिए आपको सींक वाली झाड़ू खरीदना चाहिए इससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहती है और आपके दुखों को दूर करती हैं। 

 

2.धातु-

2.धातु-
धनतेरस में धातु खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोग इस दिन सोने और चांदी के गहने खरीदते हैं, इसके अलावा लोग स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की भी खरीददारी करते हैं, ऐसा माना जाता है कि इस दिन धातु की वस्तुएं खरीदने से आपके घर में सुख-संपत्ति बनी रहती है। 

 

3.वाहन या जमीन जायदाद-

3.वाहन या जमीन जायदाद-
बहुत सारे लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर वाहन या फिर जमीन जायदाद की खरीददारी करते हैं, इस दिन वाहन को खरीदना बेहद शुभ होता है, इस दिन खरीदा गया वाहन पूरे वर्ष शुभ फल देता है, इसलिए यदि आप भी कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको धनतेरस के दिन ही वाहन खरीदना चाहिये। 

 

4.दीया-

4.दीया-
दिवाली को प्रकाश का त्योहार कहा जाता है, दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार होता है, इसलिए इस दिन दीया खरीदना भी बेहद शुभ होता है, मान्यताओं के अनुसार इस दिन दीया खरीदने से आपके जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और भगवान का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।