आरती श्री रामायण जी

आरती श्री रामायण जी

आरती श्री रामायण जी (Shri Ramayan Ji)


आरती श्री रामायण जी की ।
कीरति कलित ललित सिय पी की ॥

यह भी देखें-आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

गावत ब्रहमादिक मुनि नारद ।
बाल्मीकि बिग्यान बिसारद ॥
शुक सनकादिक शेष अरु शारद ।
बरनि पवनसुत कीरति नीकी ॥
॥ आरती श्री रामायण जी की..॥

 

गावत बेद पुरान अष्टदस ।
छओं शास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥
मुनि जन धन संतान को सरबस ।
सार अंश सम्मत सब ही की ॥
॥ आरती श्री रामायण जी की..॥

यह भी देखें-आरती माँ सरस्वती जी

गावत संतत शंभु भवानी ।
अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी ॥
ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी ।
कागभुशुंडि गरुड़ के ही की ॥
॥ आरती श्री रामायण जी की..॥

 

कलिमल हरनि बिषय रस फीकी ।
सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥
दलनि रोग भव मूरि अमी की ।
तात मातु सब बिधि तुलसी की ॥

यह भी देखें-आरती खाटू श्याम जी की

आरती श्री रामायण जी की ।
कीरति कलित ललित सिय पी की ॥