Bihar Election Result: एनडीए को मिला बहुमत, नीतीश कुमार लेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ

Bihar Election Result: एनडीए को मिला बहुमत, नीतीश कुमार लेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ

Bihar Election Result: एनडीए को मिला बहुमत, नीतीश कुमार लेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ-
दोस्तों बिहार के चुनाव मे फिर एक बार एनडीए गठबंधन को पूर्ण मिल गया है यानि बिहार में फिर बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने वालें हैं। इस चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटे मिली जो बहुमत से तीन सीट ज्यादा हैं और इस चुनाव में महागठबंधन को 110 सीटें ही मिल सकी। मालूम हो बिहार की कुल 243 सीटों पर तीन चरणों में मतदान किया गया था।  

यह भी देखें-क्या है पीएम मोदी जी के फिट रहने का राज ?
एनडीए गठबंधन ने बहुमत के लिए 122 सीटों से तीन सीटें अधिक हासिल करके यह साबित कर दिया कि बिहार में आज भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। अब बिहार में फिर एक बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा जा रहें हैं, नीतीश कुमार अब सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, नीतीश कुमार बिहार के 37 वें मुखतमंत्री बनने जा रहे हैं। बिहार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 74 सीटे प्राप्त हुई और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जदयू ) को 43 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार यह कह चुके हैं कि उनका यह अंतिम चुनाव है। 

यह भी देखें-विधायक या MLA क्या होता है ?
बिहार में अब विधायक दल की बैठक होगी और नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जायेगा, इसके बाद नीतीश कुमार फिर एक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद शपथ लेने जा रहे हैं, जानते है कि इसके पहले नीतीश कुमार कब-कब बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं, तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-सत्ता के शिखर तक पहुँचने वाले वो नेता जो सालों तक जेलों मे रहे हैं कैद
कब-कब बने नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री-
1.नीतीश कुमार सर्वपथम 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे लेकीन बहुमत कम होने के कारण उनकी सरकार केवल सात दिन तक ही चल पायी थी। 


2.दूसरी बार नीतीश कुमार बिहार में 24 नवंबर 2005 को मुखमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया था। 


3.नीतीश कुमार तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। 


4.चौथी बार नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। 


5.पाँचवी बार 20 नवंबर 2015 को राष्ट्रीय जनता दल यानि लालू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन करके बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। 


6.छठी बार नीतीश कुमार बिहार में गठबंधन से अलग होकर बीजेपी के समर्थन से 27 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री बने थे और इस बार नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।