क्या है पीएम मोदी जी के फिट रहने का राज ?

क्या है पीएम मोदी जी के फिट रहने का राज ?

क्या है पीएम मोदी जी के फिट रहने का राज ?-

आज भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोजी जी का 70 वां जन्मदिवस है। देश विदेश से उन्हे लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज रहे हैं और उनकी लंबी आयु की कामना भी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है, पार्टी के कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में लोग के प्रति समर्पण भाव से सेवा करते हैं और उन्हे कुछ जरूरी चीजें दान करते हैं देश में हर जगह पर कार्यक्रम होते हैं और प्रधान मंत्री जी के जन्म दिन को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। 


नरेंद्र मोदी जी देश सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं और उनके इस भाव को देखकर देशवासी उनसे बहुत प्रेम करते हैं और अपना आदर्श मानते हैं। इन सब चीजों के साथ एक बात और प्रधान मंत्री जी की है जिसको लोग बहुत पसंद करते हैं वह उनकी  फिटनेस है। प्रधान मंत्री जी इस उम्र में एकदम फिट रहते हैं और अपने कार्यकाल के दौरान आज तक कभी भी बीमार नहीं हुए हैं। 


मोदी जी के इतना फिट रहने के पीछे उनका रोज की रूटीन है। प्रधानमंत्री जी दिन में 18 घंटे तक काम करते हैं लेकीन हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं और चुनाव के दौरान वो एक दिन में चार से पाँच रैलियों को संबोधित करते हैं जबकि उनसे कम उम्र के नेता महज दो से तीन रैलियाँ ही कर पाते हैं। 
जब से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने है तब से आज तक उन्होंने एक भी अवकाश नहीं लिया है। इतनी उम्र में इतना फिट रहना हर किसी को अचरज में डाल देता है लोग सोचते हैं आखिर प्रधानमंत्री इतना अपने आप को इतना फिर कैसे रखते हैं।

 

आपको मालूम होगा कि प्रधानमंत्री शाकाहारी भोजन करना पसंद करते है उन्होंने कभी भी मांस नहीं खाया है।आज हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भोजन के बारे में बताएंगे आखिर प्रधानमंत्री जी सारा दिन में क्या-क्या खाते हैं जिससे वह इतने फिट रहते हैं और देश की सेवा में लगे रहते हैं तो चलिए शुरू करते हैं। 

 

व्रत का भोजन-
प्रधान मंत्री जी पूरे नवरात्र में व्रत रखते हैं और इस दौरान केवल नींबू और पानी का सेवन करते हैं। 

यह भी पढ़ें-विधायक या MLA क्या होता है ?

सुबह का नाश्ता-
प्रधान मंत्री मोदी जी अपनी दिनचर्या को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं और उसे कड़ाई से अनुसरण करते हैं। मोदी जी को रात को सोने में जितनी भी देरी  हो जाए लेकीन वो सुबह पाँच बजे उठ जाते हैं और सुबह योगासन और प्राणायाम जरूर करते हैं। मोदी जी नाश्ते के रूप में गुजराती नाश्ते को ही पसंद करते हैं प्रधान मंत्री जी को नाश्ते में पोहा खाना सबसे प्रिय लगता है। मोदी जी पोहे के अलावा नाश्ते में खिचड़ी, कढ़ी, उपमा भी लेते हैं। प्रधान मंत्री जी को अदरक वाली चाय पीना बहुत पसंद होता है, इसलिए लिए मोदी से दोपहर तक ऊर्जावान बने रहते हैं और अपने काम पूरी से लगन करते रहते हैं। 

यह भी पढ़ें-योग गुरु बाबा रामदेव का जीवन परिचय

दोपहर का भोजन-
प्रधान मंत्री मोदी जी दोपहर में ज्यादा तला भुजा भोजन नहीं करते हैं वो साधारण मसाले से बना हुआ भोजन करते हैं। मोदी जी दोपहर के खाने के रूप में दाल, चावल रोटी सब्जी और दही को खाना बहुत पसंद करते हैं। मोदी जी को रोटी के रूप में गेंहू और भाकरा की रोटी बहुत प्रिय लगती हैं। 
यदि वह किसी काम से बाहर होते हैं तो दोपहर में सिर्फ फल और सलाद को खाना पसंद करते हैं। 

यह भी पढ़ें-नेता जी सुभाष चंद्र बोस

रात का भोजन-
प्रधान मंत्री रात के भोजन में हल्का खाना पसंद करते हैं रात के खाने में मोदी जी गुजराती खिचड़ी, भाकरी, दाल और मसाला रहित सब्जी खाना पसंद करते हैं।