Summer Tips: इस गर्मी जरूर खायें कच्चा आम, सेहत के लिए बेहद लाभकारी

Summer Tips: इस गर्मी जरूर खायें कच्चा आम, सेहत के लिए बेहद लाभकारी

Summer Tips: इस गर्मी जरूर खायें कच्चा आम, सेहत के लिए बेहद लाभकारी-

दोस्तों इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है, इस गर्मी के मौसम में अक्सर हमलोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं। कई सारे लोगों को कच्चा आम खाना भी बहुत अच्छा लगता है, हम लोग इसे सलाद, आचार, चटनी आदि चीजें बनाकर खाते रहते हैं। कच्चे आम का सेवन करने से बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में यह और भी लाभकारी होता है।

 

कच्चे आम में कई सारे पोषक तत्व जैसे  प्रोटीन, विटामिन, खनिज और जल पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन करने हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है। कच्चे आम में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- ऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधीकई सारे गुण पाये जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। आज हम आपको गर्मी के मौसम में कच्चे आम को खाने के फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी इसको खाना शुरू कर देंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Health Tips: आम खाने के बाद इन चीजों को खाने से करे परहेज

1.पानी की कमी से बचाये-
गर्मियों के मौसम में अक्सर हमलोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है क्योंकि बहुत सारा पानी हमारे शरीर से पसीने के रूप में निकल जाता है। आप यदि गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है क्योंकि यह हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और शरीर में ठंडक भी बनाये रखता है इसलिए आपको गर्मी में कच्चे आम को जरूर खाना चाहिये। 

 

2.कब्ज को दूर करे-
आज के समय गलत खान-पान के चलते लोग अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियों से घिरे रहते है, लोगों को अक्सर कब्ज की परेशानी होती रहती है, यदि आप भी कब्ज की बीमारी से परेशान हैं तो आपको कच्चा आम खाना चाहिये। कच्चा आम खाना से हमारी आंतों की सफाई अच्छे से हो जाती है जिसके चलते हमें कब्ज की बीमारी नहीं होती है, कच्चा आम खाने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है, इसलिए गर्मी के मौसम में कच्चे आम को जरूर खाना चाहिये।

 

3.हार्मोन्स को रखे संतुलित-
कच्चा आम खाने से हमारे हार्मोन्स संतुलित रहते हैं, क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए और विटामिन ई दोनों पाए जाते हैं जो हमारे हार्मोन्स को मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है। कच्चे आम में  पेक्टिन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी मौजूद होते हैं जो हमारे मन को अच्छा बनाने में मदद करते हैं यदि आपका मन ठीक नहीं रहता है तो आपको कच्चे आम का सेवन जरूर करना चाहिये इससे आपको अच्छा महसूस होगा। 

यह भी देखें-Summer Foods : गर्मियों में इन चीजों को बनाये अपनी डाइट का हिस्सा, शरीर रहेगा स्वस्थ्य

4.आँखों के लिए लाभकारी-
आंखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं, और इसलिए इनकी देखभाल करना हमारी पहली जिम्मेदारी होती है। कच्चा आम हमारी आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, कच्चे आम में कई सारे पोषक तत्व जैसे  फ्लेवोनॉयड्स, अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन और बीटा- क्रिप्टोक्सांथिन पाए जाते हैं जो हमारी देखने की क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, इसलिए अपनी आँखों की सुरक्षा के लिए हमें कच्चे आम का सेवन जरूर करना चाहिये।