October 2022 Vrat And Festivals : ये हैं अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले हैं प्रमुख त्योहार, जाने कब है दशहरा, धनतेरस और दीपावली

October 2022 Vrat And Festivals : ये हैं अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले हैं प्रमुख त्योहार, जाने कब है दशहरा, धनतेरस और दीपावली

October 2022 Vrat And Festivals : ये हैं अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले हैं प्रमुख त्योहार, जाने कब है दशहरा, धनतेरस और दीपावली-

हिन्दू धर्म में त्योहारों और व्रतों का विशेष महत्व होता है, वर्ष भर में कई सारे त्योहार और व्रत होते हैं, हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। हिन्दू धर्म में चैत्र, बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन कुल 12 महीने होते हैं, लेकिन आश्विन और कार्तिक के महीने में सबसे ज्यादा त्योहार होते हैं। इस वर्ष का अक्टूबर महिना त्योहारों से भरा होने वाला है,  इस महीने 03 अक्टूबर दिन सोमवार को दुर्गाष्टमी व्रत और 4 अक्टूबर मंगलवार को दुर्गानवमी व्रत पड़ रहा है। वहीं नवरात्रि 9 दिनों के बाद दसवें दिन 5 अक्टूबर बुधवार को दशहरा का पर्व पड़ रहा है और साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली भी इसी महीने की 24 तारीख हो पड़ने वाला है। आज हम आपको अक्टूबर महीने में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

अक्टूबर 2022 में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार-

03 अक्टूबर . सोमवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत।

04 अक्टूबर . मंगलवार - श्री दुर्गानवमी व्रत।

05 अक्टूबर . बुधवार - दशहरा

06 अक्टूबर . गुरूवार - पापांकुशा एकादशी व्रत सबका।

07 अक्टूबर . शुक्रवार - प्रदोष व्रत।

09 अक्टूबर . रविवार - स्नान - दान - व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा। शरद पूर्णिमा।

11 अक्टूबर . मंगलवार - अशून्य शयन द्वितीया व्रत।

13 अक्टूबर . गुरूवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

15 अक्टूबर . शनिवार - स्कन्द षष्ठी व्रत।

17 अक्टूबर . सोमवार - अहोई अष्टमी व्रत।

21 अक्टूबर . शुक्रवार - रम्भा एकादशी व्रत सबका।

23 अक्टूबर . रविवार - प्रदोष व्रत। धन त्रयोदशी। धनतेरस। धन्वन्तरि जयन्ती।

24 अक्टूबर . सोमवार - नरक चतुर्दशी व्रत। दीपावली।

25 अक्टूबर . मंगलवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या।

26 अक्टूबर . बुधवार - अन्नकूट 1। गोवर्धन पूजा।

27 अक्टूबर . गुरूवार - भाई दूज। यम द्वितीया।

28 अक्टूबर . शुक्रवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

29 अक्टूबर . शनिवार - सौभाग्य पंचमी व्रत।

30 अक्टूबर . रविवार - सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ)।