Navratri colours 2021: नवरात्रि के किस दिन पहने किस रंग के कपड़े

Navratri colours 2021: नवरात्रि के किस दिन पहने किस रंग के कपड़े

Navratri colours 2021: नवरात्रि के किस दिन पहने किस रंग के कपड़े-

दोस्तों माता दुर्गा का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, इस बार नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। हमारे हिन्दू धर्म में नवरात्रि को विशेष माना जाता है, किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए नवरात्रि के दिन सर्वोत्तम माने जाते हैं, क्योंकि इससे माता दुर्गा आप पर प्रसन्न रहती हैं और आपको काम में तरक्की मिलती है।

 

नवरात्रि के दौरान माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है, वैसे तो नवरात्रि नौ दिन के होते हैं लेकिन इस बार दो तिथि एक साथ हो जाने से नवरात्रि आठ दिन के होने वाले हैं। नवरात्रि के अलग-अलग दिन कपड़े पहनकर यदि माता की पूजा की जाती है तो माता आप पर प्रसन्न रहती हैं और आपके दुखों को दूर करती रहती हैं। आज हम आपको नवरात्रि के दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए पहने जाने वाले कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Navratri 2021: माता दुर्गा जी धारण करती हैं ये शस्त्र, जानते हैं क्या है इनका महत्व

पहला दिन 7 अक्टूबर 2021: नवरात्रि का पहला दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित होता है और इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना की जाती है। माता शैलपुत्री को पीला रंग बहुत पसंद होता है, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पीले वस्त्र पहनकर माता शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिये। 

 

दूसरा दिन 8 अक्टूबर 2021: नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी के लिए होता है और माता ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बहुत प्रसन्न होता है, इसलिए माता ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए जातक को हरे रंग पहनकर पूजा करनी चाहिये। 

 

तीसरा दिन 9 अक्टूबर 2021: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा- इस बार दो तिथियाँ एक साथ पड़ने से इस दिन माता  मां दुर्गा के चंद्रघंटा और मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी, इसलिए जातक को इस दिन भूरे और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिये ताकि माता का आशीर्वाद आप पर बना रहे और माता आपकी सारी परेशानियों को दूर कर दें। 

 

चौथा दिन 10 अक्टूबर 2021: नवरात्रि का चौथा दिन माता स्कंदमाता को समर्पित होता है, और माता को सफेद रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए आपको माता को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा पाठ करना चाहिये। 

 

पांचवां दिन 11 अक्टूबर 2021: नवरात्रि का पाँचवा दिन माता कात्यायनी के लिए होता है और माता कात्यायनी को लाल रंग बहुत अच्छा लगता है, इसलिए माता कात्यायनी को प्रसन्न करने लिए जातक को लाल रंग के कपड़े पहले आराधना करनी चाहिये। 

 

छठवां दिन 12 अक्टूबर 2021: नवरात्रि का छठवाँ दिन माता कालरात्रि के लिए होता है, और माता कालरात्रि को नीले रंग के कपड़े बहुत पसंद होता है, इसलिए हमें इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर माता कालरात्रि की पूजा करनी चाहिये। 

यह भी देखें-Navratri 2021: इस नवरात्रि अपने घर ले आये ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

सातवां दिन 13 अक्टूबर 2021: नवरात्रि के सातवें दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है और माता महागौरी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए आपको माता महागौरी को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिये। 

 

आठवां दिन 14 अक्टूबर 2021: नवरात्रि का आठवां दिन माता  सिद्धिदात्री  के लिए होता है और माता  सिद्धिदात्री  को बैगनी रंग बहुत शुभ होता है, इसलिए आपको माँ  सिद्धिदात्री  को प्रसन्न करने के लिए इस दिन बैगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिये।