Holi 2021: होली खेलते समय ध्यान देने वाली जरूरी बातें, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

Holi 2021: होली खेलते समय ध्यान देने वाली जरूरी बातें, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

Holi 2021: होली खेलते समय ध्यान देने वाली जरूरी बातें, लापरवाही पड़ सकती है महंगी-
होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

 

इस होली के त्योहार में अपने आप को सुरक्षित रखना भी एक चुनौती भरा काम होता है, आज कल आने वाले नकली रंग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनसे बचना जरूरी होता है। आज हम आपको होली के दौरान रखी जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.आंखे हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती है और इनकी देखभाल करना हमारा पहला कर्तव्य होता है। होली के दौरान यदि थोड़ा सा भी रंग आँखों में चला जाता है तो यह बेहद नुकसान दायक हो सकता है, इसलिए होली खेलते समय आँखों पर चश्मा पहने रहें इससे आप धूप के साथ-साथ केमिकल वाले रंग से बचे रहेंगे। 

 

2.पानी पीना एक अच्छी आदत मानी जाती है, इसलिए होली के दौरान आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिये क्योंकि ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमी बनी रहती है और आपकी स्किन भी रूखी नहीं होती है। 

 

3.होली के दौरान अपनी त्वचा के साथ-साथ बालों को बचाना भी जरूरी होता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप होली खेलने से पहले अपने बालों पर ज्यादा तेल लगा लें इससे आपके बाल रंग वाले केमिकल से बचे रहेंगे और रंग भी आसानी से निकल जायेगा। 

 

4.होली के समय त्वचा पर रंग पड़ जाने से जलन होने लगती है यदि ऐसी स्थिति आती है तो आपको अपनी त्वचा को ठंडे जल से धोना चाहिए या फिर आप अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। 

 

5.होली खेलने से पहले अपनी त्वचा और चेहरे पर तेल लगा लेना चाहिये इससे आपके ऊपर रंग आसानी से नहीं चढ़ेगा और नहाते समय जल्द ही आपके शरीर से बाहर भी हो जायेगा। 

 

6.ज्यादातर लोग होली खेलते समय पुराने कपड़े पहनते हैं लेकिन पुराने कपड़े पहनते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि वो कपड़े आपके शरीर को सही से ढकने वाले हो जिससे आपके शरीर को कम से कम नुकसान होगा। 

 

7.होली के दौरान हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी हाथों पर भी रंग लगा रहता है, जिसके कारण हमे कोई चीज खानी होती है तो हम बिना हाथ साफ किये ही खाने लगते हैं इससे केमिकल वाला रंग हमारे अंदर चला जाता है जो हमारी तबीयत को खराब कर सकता है इसलिए होली में कुछ भी खाते समय अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिये। 

 

8.होली का त्योहार दिन का त्योहार होता है और दिन के समय ही सभी लोग होली खेलते हैं। दिन के समय धूप होने के कारण टैनिंग का खतरा भी होता है इसलिए आपको इससे बचने के लिए अपने शरीर पर वाटरप्रूफ सनक्रीम जरूर लगाना चाहिये।