Bhaiya dooj 2022: कब है भैया दूज का त्योहार, क्या है इसका महत्व

Bhaiya dooj 2022: कब है भैया दूज का त्योहार, क्या है इसका महत्व

Bhaiya dooj 2022: कब है भैया दूज का त्योहार, क्या है इसका महत्व-

दोस्तों भैया दूज का त्योहार हमारे हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, यह त्योहार दिवाली के दो दिन बाद यानि गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला प्रमुख हिन्दू त्योहार है, जिसको हमलोग यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। भैया दूज के दिन बहने अपने भाइयों को टीका लगाती हैं और उनकी समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सम्पन्नता की प्रार्थना करती है। इस त्योहार में बहने अपने भाइयों को अपने घर में बुलाकर उनका सम्मान करती हैं, इस त्योहार को भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। 

यह भी देखें-Chhat in 2022: कब है छठी मैया का त्योहार और क्या है पूजा विधि

भाई दूज 2022 के तारीख व कैलेंडर:
त्यौहार के नाम    दिन    त्यौहार के तारीख
भाई दूज    गुरुवार    27 अक्टूबर 2022


 भाई दूज समय :
द्वितीया तिथि शुरू : 14:40 - 26 अक्टूबर 2022
द्वितीया तिथि ख़त्म : 12:45 - 27 अक्टूबर 2022

यह भी देखें-Chhath pooja special 2022 : इन संदेशों के माध्यम से दीजिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को छठ पूजा की बधाई

भैया दूज (Bhai dooj) की कथा-
कार्तिक महिने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है, इस त्योहार के मनाए जाने के पीछे एक बहुत प्रचलित कथा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य पुत्री यमुना जी अपने भाई यमराज जी को अपने घर पर निमंत्रण दिया कि आकर उसके घर में भोजन ग्रहण करें लेकिन यमराज जी काम काज में व्यस्त होने के कारण यमुना जी के आग्रह को टाल देते हैं। इसके बाद यमराज जी ने कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमुना जी के घर जाते हैं और उनके यहाँ भोजन भी करते हैं, इसके बाद यमराज जी अपनी बहन यमुना जी को वरदान दिया की जो भी इस दिन यमुना नदी में स्नान करने के बाद अपनी बहन के घर में जायेगा और श्रद्धापूर्वक उसका सत्कार ग्रहण करेगा उसको और उसकी बहन को यम से किसी प्रकार का भय नहीं होगा इसलिए इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भैया दूज के दिन बहन अपने भैया का टीका करती हैं और भाई अपने बहनों को उपहार देते हैं।