Top 5 Cheapest Electric Car: देश की वो पाँच सबसे सस्ती ईलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं सबसे ज्यादा रेंज

Top 5 Cheapest Electric Car: देश की वो पाँच सबसे सस्ती ईलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं सबसे ज्यादा रेंज

Top 5 Cheapest Electric Car: देश की वो पाँच सबसे सस्ती ईलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं सबसे ज्यादा रेंज-

दोस्तों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही है बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण अब लोग एलेक्ट्रिक कारों की ओर देखना शुरू कर दिया है। अभी के समय में देश कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक कारे ही मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपके लिए वो पाँच कारे लेकर आए हैं जिनकी कीमती कम है और ये आपको एक बेहतरीन रेंज देने वाली हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1- Mahindra eVerito- 10.49 लाख से शुरू रेंज- 110 किलोमीटर

1- Mahindra eVerito- 10.49 लाख से शुरू रेंज- 110 किलोमीटर
देश की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने साल 2016 में eVerito को लांच किया था, यह कार महिंद्रा की ओर से आने वाली बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक सेडान कार है इस eVerito कार में इसमें थ्री-फेस 72 V इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 41 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

2- Tata Tigor EV- 11.99 लाख रुपये से शुरू रेंज- 306 किमी-

2- Tata Tigor EV- 11.99 लाख रुपये से शुरू रेंज- 306 किमी-
टाटा की कारें अपनी मजबूती के कारण पूरी दुनिया में जानी जाती है, टाटा की ओर से आने वाली Tata Tigor EV XE की कीमत 11.99 लाख रुपये, Tata Tigor EV XM की कीमत 12.49 लाख रुपये और Tata Tigor EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपये है। 

3- Tata Nexon EV- 14.29 लाख से शुरू रेंज- 312 किमी

3- Tata Nexon EV- 14.29 लाख से शुरू रेंज- 312 किमी
टाटा की ओर से आने वाली Nexon EV के तीन वेरियंट इस समय मौजूद है, इस कार को 60 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा कसता है, यदि आप एक इलेक्ट्रॉनिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट 15 लाख रुपये हैं तो आपको टाटा की  Nexon EV को खरीद सकते हैं। 

4- Tata Nexon EV Max- 17.74 लाख से शुरू रेंज- 437 किमी

4- Tata Nexon EV Max- 17.74 लाख से शुरू रेंज- 437 किमी
टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी मैक्स के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें पहला वैरिएंट Tata Nexon EV Max XZ+ है, वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो 17.74 लाख रुपये है और दूसरा वैरिएंट Tata Nexon EV Max XZ+ Luxहै, इस वेरिएंट की कीमत की बात की जाए तो 19.24 लाख रुपये है।

5- MG ZS EV- 21.99 लाख से शुरू रेंज- 461 किमी

5- MG ZS EV- 21.99 लाख से शुरू रेंज- 461 किमी
भारत में 2022 एमजी जेडएस ईवी के एक्साइट वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसके एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 25.88 लाख (एक्स-शोरूम) है, जिसकी बुकिंग ओपन है। ये चार कलर वैरिएंट्स फेरिस वाइट, करंट रेड, एशेन सिल्वर और सेबल ब्लैक में आएगी। कंपनी इस कार में 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स ऑफर करती है।