पिछले फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 10 बाइक्स, जाने किसने हासिल किया कौन सा स्थान

पिछले फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 10 बाइक्स, जाने किसने हासिल किया कौन सा स्थान

पिछले फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 10 बाइक्स, जाने किसने हासिल किया कौन सा स्थान-
दोस्तों हमारे देश में दोपहिया बाइक्स का क्रेज सबसे ज्यादा रहता है और सबसे अधिक मोटर साइकिल को लोग लेना पसंद करते हैं। पिछले साल कोरोना के चलते इस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पद था, लेकिन बीते फरवरी के महीने में बाइक कंपनियों ने कुछ राहत की सांस ली है और अधिक संख्या में बिक्री दर्ज की है। आज हम आपको बीते फरवरी के महीने में सबसे अधिक बिकने टॉप 10 बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

नंबर 1-
देश की सबसे बड़ी दोपहिया बाइक निर्माता कंपनी  Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की बाइक Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए नंबर एक की पोजीशन पर कब्जा जमाया है। बीते फरवरी 2021 में Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर)  की कुल  2,47,422 यूनिट की बिक्री हुई है जो पिछले साल फरवरी 2020 की तुलना में करीब 14 फीसदी अधिक है, पिछले साल इस बाइक की कुल 2,15,196 यूनिट की बिक्री की गई थी। 

यह भी देखें-इस साल 2021 में hyundai i20 बनी Indian Car of the Year, जाने पिछले दस सालों में किस कार ने मारी बाजी

 नंबर 2-

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की बाइक हमेशा से सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होती हैं, इसलिए पहले और दूसरे नंबर पर इसी कंपनी के बाइक शामिल हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर HF Deluxe (एचएफ डीलक्स) ने कब्जा किया है। बीते फरवरी 2021 में HF Deluxe (एचएफ डीलक्स)की कुल 1,26,309 यूनिट्स  की बिक्री हुई हैं, हालांकि पिछले साल फरवरी 2020 की तुलना में यह संख्या करीब 28 फीसदी कम है लेकिन फिर भी यह बाइक बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर है। 


नंबर 3- 
इस सूची में तीसरे नंबर पर होंडा कंपनी की बाइक ने बाजी मारी है, इस बारे तीसरे नंबर पर होंडा की Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन)  तीसरे स्थान पर काबिज रही है। पिछले महीने फरवरी 2021 में इस बाइक की कुल 1,15,970 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जहां पिछले साल फरवरी 2020 इस बाइक की 50,825 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

 

नंबर 4-

इस सूची में चौथे स्थान पर बजाज कंपनी की बाइक ने बाजी मारी है, इस सूची के चौथे स्थान पर  Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) को जगह मिली है। पछले महीने फरवरी 2021 में इस बाइक की  81,454 यूनिट की बिक्री हुई है जो पिछले साल फरवरी 2020 की तुलना मे बहुत अधिक है, फरवरी 2020 में बजाज प्लसर की कुल 75,669 यूनिट की बिक्री हुई थी। 

यह भी देखें-देश की सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटी हुई लांच, Detel ने किया कमाल

नंबर 5-

इस सूची में पाँचवे स्थान पर बजाज की बाइक  Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) ने कब्जा किया है। पिछले महीने फरवरी 2021 में इस बाइक की कुल 46,264 यूनिट्स की बिक्री की गई थी जो पिछले साल फरवरी 2020 की तुलना में 36 फीसदी अधिक है, पिछले साल फरवरी 2020 में इस बाइक की कुल 33,799 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। 

 

नंबर 6-

इस सूची में छठे स्थान पर Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है। बीते फरवरी 2021 में इस बाइक की कुल 36,025 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। 

 

नंबर 7-

इस सूची में सातवें स्थान पर Hero Passion (हीरो पैशन) के कब्जा किया है, बीते फरवरी 2021 में Hero Passion (हीरो पैशन) की कुल 34,417 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। 

 

नंबर 8-

सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में TVS Apache (टीवीएस अपाचे) आंठवें नंबर पर रही। TVS Apache ने पिछले महीने फरवरी में 31,735 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही।

यह भी देखें-गाड़ियों में आने वाले वो कुछ चुनिंदा फीचर्स जिन्हे लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं

नंबर 9-

इस सूची में नौवें स्थान पर Hero Glamour (हीरो ग्लैमर) का नाम आता है, बीते फरवरी 2021 में Hero Glamour (हीरो ग्लैमर) की कुल  27,375 यूनिट्स  की बिक्री हुई है। 

 

नंबर 10-

इस सूची में दसवें स्थान पर होंडा की बाइक का नाम आता है, Honda Unicorn (होंडा यूनिकॉर्न) ने दसवां स्थान प्राप्त किया है, बीते फरवरी 2021 में Honda Unicorn (होंडा यूनिकॉर्न) की कुल  22,281 यूनिट्स की बिक्री हुई है।