देश की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति सुजुकी का जलवा बरकरार

देश की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति सुजुकी का जलवा बरकरार

देश की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, मारुति सुजुकी का जलवा बरकरार-

दोस्तों हमारे देश में हर साल लाखों की संख्या में कारों की बिक्री होती है, कार खरीदना हर किसी का सपना होता है हर कोई चाहता है कि उसके पास एक कार हो जिसमें वो जहां चाहे वहाँ आराम से घूम सके। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का जलवा आज भी कायम है, सबसे ज्यादा कार बेचने के मामले में यह कंपनी हमेशा से नंबर एक पर बनी रहती है। आज हम आपको बीते 2020-2021 में देश की टॉप 5 कारों के बारे में बताने रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.Maruti Swift-

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की Maruti Swift कार पिछले वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने का रिकार्ड बनाया है। Maruti Swift की 2020-2021 में 1 लाख 72 हजार यूनिट्स की बिक्री की गई है जो बिक्री के मामले में सबसे ज्यादा है। 

 

2.Maruti Baleno-

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी मारुति सुजुकी की कार Maruti Baleno काबिज है। बीते वित्तीय वर्ष 2020-2021 में इस कार की 1.63 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई है, जिससे यह मालूम पड़ता है कि आज भी इस कार को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 

 

3.Maruti WagonR-

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भी मारुति सुजुकी की कार Maruti WagonR मौजूद है। बीते वित्तीय वर्ष 2020-2021 में भी इस कार की 1.60 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई है जो अपने आप में एक रिकार्ड है क्योंकि आम लोगों को यह कार खूब पंसद आती है। 

 

4.Maruti Alto-

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भी मारुति सुजुकी की कार Maruti Alto अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है। बीते वित्तीय वर्ष 2020-2021 में Maruti Alto की 1 लाख 59 हजार यूनिट्स की बिक्री गई है जो maruti wagonr से थोड़ी ही कम है। 

 

5.Maruti Dzire-

मारुति सुजुकी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश की टॉप 5 बिकने वाली कारों में सभी इसी कंपनी की कार शामिल हैं। इस लिस्ट में पाँचवे स्थान पर Maruti Dzire को रखा गया है, बीते वित्तीय वर्ष 2020-2021 में इस कार की कुल  1,28,251 यूनिट्स की बिक्री की गई है।