सपने में राजा देखना

सपने में राजा देखना

सपने मे राजा को देखना-

सपने तो हम सभी देखते है,सपने हमारे भविष्य मे होने वाली घटनाओ के प्रति आगाह करते हैं। जो घटनाए हमारे भविष्य मे होने वाली है उसका संकेत हमे सपनों के रूप मे दिख जाता है। कुछ सपने देखने मे अच्छे होते हैं। लेकिन उनका परिणाम बुरा होता है लेकिन कुछ सपने देखने मे बुरे होते हैं, लेकिन उनका परिणाम हमारे लिए अच्छा होता है। सपने का परिणाम जानकर ही हमे मालूम पड़ता है की सपना हमारे लिए अच्छा है या बुरा है। कभी कभी हम जिस चीज को ना देखे हो वो भी हमे सपने मे दिखाई दे जाती है लेकिन ये अज्ञात चीज फल जरूर देकर जाती हैं।

जब कोई व्यक्ति सोता है तो उसकी सारी ज्ञानेंद्रिया काम करना बंद कर देती हैं और मन भी सोते समय शांत हो जाता है लेकिन कभी कभी ये होता है की हमारा मन शांत नहीं होता है और वो इधर उधर घूमता रहता है, इसे ही हम लोग सपने के रूप मे जानते हैं।

 

सपने मे राजा को देखने का मतलब-

कभी-कभी हमे सपने मे राजा दिखाई देता है। तो हमलोगों को जानने की उत्सुकता होती है आखिर सपने मे राजा के दिखने का क्या मतलब होता है? दरअसल राजा का सपने दिखना शुभ माना जाता है। जिस किसी के सपने मे राजा दिखाई देता है, उस व्यक्ति के मान सम्मान और धन मे बढ़ोत्तरी होती है। भविष्य में भाग्य भी आपका साथ देगा। मानसिक रूप से मजबूत होंगे, समस्याओं से लड़ने के लिए तैयार होंगे, अर्थात आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसे समृद्धि का सूचक भी माना जाता है। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।