सपने में मोर देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में मोर देखने का क्या मतलब होता है?

सपने तो हम सभी देखते है,सपने हमारे भविष्य मे होने वाली घटनाओ के प्रति आगाह करते हैं। जो घटनाए हमारे भविष्य मे होने वाली है उसका संकेत हमे सपनों के रूप मे दिख जाता है। कुछ सपने देखने मे अच्छे होते हैं। लेकिन उनका परिणाम बुरा होता है लेकिन कुछ सपने देखने मे बुरे होते हैं, लेकिन उनका परिणाम हमारे लिए अच्छा होता है। सपने का परिणाम जानकर ही हमे मालूम पड़ता है की सपना हमारे लिए अच्छा है या बुरा है।कभी कभी हम जिस चीज को ना देखे हो वो भी हमे सपने मे दिखाई दे जाती है लेकिन ये अज्ञात चीज फल जरूर देकर जाती हैं।

जब कोई व्यक्ति सोता है तो उसकी सारी ज्ञानेंद्रिया काम करना बंद कर देती हैं और मन भी सोते समय शांत हो जाता है लेकिन कभी कभी ये होता है की हमारा मन शांत नहीं होता है और वो इधर उधर घूमता रहता है इसे ही हम लोग सपने के रूप मे जानते है ।

यह भी देखें : सपने में बतख देखना शुभ या अशुभ?

सपने मे मोर को देखना

कभी-कभी हमे सपने मे मोर दिखाई दे जाता है। और मोर हमें नाचते हुए दिखता है तो हमारे मन मे जानने की चेष्टा होती है आखिर सपने मे मोर को नाचते हुए देखने का क्या मतलब होता है।  दरअसल सपने मे मोर को देखना शुभ माना जाता हैं। मोर को नाचते हुए देखने से आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना होती है। सपने में मोर देखना एक सकारात्मक सपना है, यह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला सपना है, मानसिक प्रसन्नता आपकी बढ़ेगी, आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आत्म बल आपका बढ़ेगा, तो कुल मिलाकर यह एक बहुत अच्छा सपना है।