आइए जानते हैं क्या होता है सपनों का अर्थ, कैसे मिलता है सपनों का फल

आइए जानते हैं क्या होता है सपनों का अर्थ, कैसे मिलता है सपनों का फल

आइए जानते हैं क्या होता है सपनों का अर्थ, कैसे मिलता है सपनों का फल ?-
सपने तो हम सभी लोग देखते हैं, कुछ सपने देखने में अच्छे लगते हैं और कुछ सपने देखने में बुरे लगते हैं। सपनों का फल जानकर ही हमें पता चलता है कि देखा गया सपना हमारे लिए अच्छा है या बुरा है, नींद में देखे गए सपने हमारी जिंदगी से जुड़े हुए होते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हम सपने में ऐसी घटना को देखते हैं जो हमारे बीते हुए समय से जुड़ी होती है या फिर हम वो देख लेते हैं जो हमारे भविष्य में होने वाला होता है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि हम अपने वर्तमान से जुड़े सपने भी देख लेते हैं। 

 

ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि सपने अधूरे होते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है, बहुत बार ऐसा होता है कि सपने पूरे भी होते हैं। कभी-कभी देखे गए सपने शीघ्र ही पूर्ण हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी सपने पूरे होने में समय लगता है। ज्योतिष के अनुसार सभी सपनों का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है, सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमें आगाह करते हैं और हमें भविष्य के प्रति सचेत करते हैं। 

 

सपने में देखी गई कोई चीज वस्तु, इन्सान, घटना का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है, आपके सपनों को आपसे अधिक कोई नहीं समझ सकता है। बहुत बार ऐसा होता है कि हम सपने में ऐसी चीज देख लेते हैं जिसके कारण हमें चिंता होने लगती है जिससे हम परेशान हो जाते हैं। सपने में दिखाई देने वाली हर चीज  इन्सान, जानवर, भावनाएं, मूड, रंग, जगह सभी का कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है। आज हम आपको सपनों में दिखाई देने वाली चीजों के अर्थ के बारे में बताने की कोशिश करने वाले हैं, यदि आप भी जानना चाहते है कि सपने में देखी गई चीज का क्या अर्थ होता है तो ये ये जानकारी आपके लिए है तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।


 

सपने में कोई कीड़े का दिखाई देने का अर्थ-


1.छिपकली – सपने में छिपकली का दिखना एक अशुभ संकेत माना जाता है, यदि आप छिपकली को एक जगह बैठी हुई दिखाई देती है तो आपको कोई दुर्घटना या हानि होने वाली है। सपने में छिपकली आपको कीड़े खाते हुए दिखाई देती है तो इसका अर्थ यह है कि आपके घर या आसपास चोरी हो सकती है। 
2.मधुमक्खी- यदि आपको सपने में मधुमक्खी से भरा हुआ कोई छत्ता दिखाई देता है तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है इससे आपके परिवार मे एकजुटता बढ़ने वाली है, यदि मधुमक्खी आपको किसी फूल पर दिखाई देती है तो आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। 
3.भौरा- सपने में भौरा दिखना अशुभ माना जाता है, भौरा दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको किसी अपने व्यक्ति से धोखा मिल सकता है और इसके साथ आपको किसी कष्टकारी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
4.बिच्छू- सपने में बिच्छू दिखना शुभ और अशुभ दोनों संकेत लेकर आता  है, यदि आपको सपने में बिच्छू दिखाई देता है तो आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आपको सपने में बिच्छू किसी को काटते हुए दिखाई देता है तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। 
5.बंदर- सपने में बंदर दिखने से आपके परिवार में लड़ाई हो सकती है या फिर किसी से मनमुटाव हो सकता है। 
6.जुगनू- सपने में जुगनू दिखने का संकेत यह है कि आपके परिवार में बुरा समय आने वाला है। 
7.टिड्डे- सपने में टिड्डे दिखने का अर्थ यह है कि आपको व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। 

 

सपने में रिस्तेदारों का दिखाई देना-


1.दोस्त- यदि आपको सपने में दोस्त दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि आपके दोस्त को सलाह की जरूरत है। 
2.दादा दादी/नाना नानी- इन सभी का सपने में दिखने का अर्थ यह है कि ये बुद्धि और प्यार की निशानी होते हैं। 
3.माता-पिता- सपने में माता पिता दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको अपने कार्य में सफलता मिलने वाली है। 
4.रिश्तेदार- यदि आप सपने में किसी रिश्तेदार को अपने घर आते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपको नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। 
5.भाई- सपने में भाई दिखने का अर्थ यह है कि आपके नए मित्र बनने की संभावना बनने वाली है। 
6.पति- सपने में पति को देखना शुभ संकेत माना जाता है, इससे आपके रिश्ते मजबूत होने के संकेत होते हैं और आपके जीवन में नई खुशियां आने का सं

 

सपने में किसी जानवर का दिख जाना-


1.कुत्ता- यदि सपने में कुत्ता रोता हुआ दिखाई देता है तो आपके लिए यह अशुभ होता है लेकिन यदि केवल कुत्ता दिखाई देता है तो आपके किसी पुराने दोस्त से मिलने का संकेत मिल रहा है। 
2.बिल्ली- सपने में बिल्ली दिखाई अशुभ माना जाता है इसका अर्थ आपकी किसी के साथ लड़ाई हो सकती है। 
3.शेर- सपने में शेर देखना शुभ माना जाता है इसका अर्थ यह आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं। 
4.बछड़ा- सपने में बछड़ा दिखना शुभ संकेत हैं, इसका अर्थ यह होता है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। 
5.ऊंट- सपने में ऊंट दिखना एक अशुभ संकेत माना जाता है, यदि आप सपने में ऊंट चलते हुए देखते हैं तो आपको भविष्य में को शारीरिक कष्ट हो सकता है। और यदि आप ऊंट को खड़े हुए देखते हैं तो आपको किसी तरह की विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। 
6.गाय- सपने में गाय दिखने के अलग-अलग अर्थ होते हैं, यदि आपको सपने में सफेद गाय दिखती है तो आपको शक्कर और चांदी के व्यापार में लाभ होने वाला है, यदि आपको चितकबरी गाय दिखती है तो आपको व्यापार में लाभ होने वाला है और यदि आप सपने में गाय का दूध निकालते हुए देखते हैं तो आपको संपत्ति और व्यापार दोनों में लाभ मिलने वाला है। 
7.काला नाग-सपने में काला नाग दिखना शुभ माना जाता है इसका अर्थ यह होता है कि आप आर्थिक रूप से मजबूत होने वाले हैं और आपने मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होने वाली है। 
8.नाग- कुछ लोगों के सपनों में सांप दिखाई देते हैं तो वो लोग बहुत डर  जाते हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं होती है इसका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में सुख समर्धि आने के संकेत प्राप्त हों रहे हैं। 
9.मछली- सपने में मछली दिखना सुबह माना जाता है, इसका अर्थ यह होता है कि आपको आगे चलकर धन की प्राप्ति होने वाली है। 
10.हाथी- सपने में हाथी दिखना शुभ संकेत माना जाता है, हाथी दिखने से जीवन में सुख की बढ़ोत्तरी होती है सपने में हाथी की प्रकार से दिखाई देते हैं, यदि आप हाथी और हथिनी के जोड़े को देखते हैं तो आपके शादी-शुदा जिंदगी में खुशहाली आने वाली है लेकिन यदि आप किसी खड़े हाथी को देखते हैं आपके जीवन में कठिनाई आने वाली है। 
11.पशु- सपने में किसी भी पशु को देखने का मतलब आपको व्यापार में लाभ होने का संकेत माना जाता है। 
12.घोडा- यदि आप सपने में घोड़े पर चड़ते हुए देखते हैं तो आपको कार्य में सफलता का अवसर प्राप्त होंने वाला है और यदि आप सपने में घोड़े से गिरते हुए देखते हैं तो आपको काम में नुकसान होने वाला है। 
13.सूअर- सूअर दिखना अशुभ माना जाता है इसका अर्थ आपको शारीरिक नुकसान होने का होता है। 
14.लोमड़ी- सपने में लोमड़ी दिखना अशुभ होता है इसका अर्थ यह है कि आपको अपने किसी खास मित्र से धोखा मिलने वाला है। 
15.नेवला- सपने में नेवला दिखने का अर्थ यह है आपका कोई शत्रु आपसे जल्द ही दूर जाने वाला है। 

 

सपने में किसी उत्सव को देखना-


1.शादी का दिखना- सपने में शादी दिखने का अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा संकट आने का संकेत मिल रहा है। 
2.उत्सव- सपने में यदि आप किसी उत्सव को देखते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आपको किसी शोक सभा में जाना पड़ सकता है। 
3.पार्टी- सपने में यदि आप किसी पार्टी में जाते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आप किसी पार्टी को बहुत याद कर रहे हैं। 
4.डोली- सपने में यदि आप किसी डोली को देखते हैं तो इसका अर्थ अच्छा नहीं माना जाता है, इसका अर्थ यह होता है कि आप किसी मुसीबत में पड़ने वाले हैं। 
5.बारात- सपने में बारात दिखना भी अशुभ माना जाता है। 
6.दीपावली उत्सव- सपने में यदि आप दीपावली उत्सव को देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। 
7.मंगनी- सपने में मंगनी दिखना अशुभ होता है इसका अर्थ यह होता है कि आपकी शादी में देरी हो सकती है या फिर आपको अचानक से दुख की प्राप्ति हो सकती है। 
8.विदाई- सपने में विदाई को देखना शुभ माना जाता है, इसका अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही आर्थिक लाभ मिलने वाला है। 
9.कन्यादान- सपने में कन्यादान देखना अशुभ माना जाता है, यदि आप ऐसा सपना देखते हैं तो आप किसी दुर्घटना या किसी संकट का शिकार हो सकते हैं। 


सपने में किसी तरह की मृत्यु का दिखाई देना-


1.मर चुके इंसान को देखना- यदि आप अपने सपने में किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आपकी कोई इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। 
2.मृत्यु- यदि आप अपने सपने में किसी की मृत्यु को देखते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आपकी कोई परेशानी जल्द ही खत्म होने वाली हैं और आपकी नई शुरुआत होने वाली है। 
3.आत्महत्या- ये इस बात का प्रतीक है कि जो आपके जीवन में असहनीय व जरुरी बात नहीं है उसे बाहर निकाल देना चाहिये। 
4.भूत- सपने में भूत का दिखना एक अशुभ संकेत माना जाता है इसका अर्थ यह होता है कि आपको किसी प्रकार के भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
5.हत्या- सपने में हत्या दिखाना अशुभ संकेत है इसका अर्थ यह आपको किसी से धोखा मिलने वाला है। 
6.शव- सपने में शव दिखना शुभ माना जाता है इसका अर्थ यह होता है आपका भाग्य जल्द ही  उदय होने वाला है। 
7.अर्थी- यदि किसी रोगी के सपने में अर्थी दिखाई देती है तो इसका अर्थ यह है कि वो व्यक्ति जल्द ही रोग से ठीक होने वाला है। 
8.किसी मरे व्यक्ति से बात करना- इसका अर्थ यह होता है कि आपकी इच्छाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं। 

 

आग से संबंधित सपने-


1.जलता दिया- जलता दिया सपने में दिखना शुभ संकेत होता है इसका अर्थ यह होता है कि आपकी उम्र बढ़ने वाली है। 
2.धुआँ- सपने में धुआँ दिखना अशुभ माना जाता है इसका अर्थ आपको व्यापार में हानि होने वाली है और आपके रोग में बढ़ोत्तरी होने वाली है। 
3.पूजा करते हुए- यदि आप ऐसा सपना देखते हैं तो आपकी दिक्कतें जल्द ही ठीक होने वाली हैं। 
4.अग्नि- यह सपना शुभ माना जाता है, इसका अर्थ आपका रुका हुआ धन जल्द ही मिलने वाला है। 
5.आग को पकड़ना- इस सपने को देखने से आपके फिजूल खर्चे बढ़ने की संभावना अधिक होती है। 

 

प्रकति से जुड़े हुए सपनें-


1.नदी-सपने में नदी दिखने से आपकी मनोकामना पूरी होने के संकेत होता है। 
2.बिजली को गिरते हुए देखना-इस सपने को देखने से आप जल्द ही किस संकट का शिकार हो सकते हैं। 
3.आसमान- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको पुत्र की प्राप्ति हो सकती है। 
4.इन्द्रधनुष- इस सपने का अर्थ आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने का संकेत होता है। 
5.बादल- सपने में बादल दिखना एक अशुभ संकेत होता है इसका अर्थ यह होता है आप किसी संकट का शिकार हो सकते हैं। 
6.तारे- यह सपना एक अच्छा सपना होता है इसका अर्थ यह है कि आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। 
7.पत्थर- यह सपना एक अशुभ सपना होता है इसका अर्थ यह है कि आप जल्द ही किसी विपत्ति का शिकार हो सकते हैं। 
8.पहाड़- यह सपना के अच्छा सपना होता है इसका अर्थ यह है कि आप अपने जीवन में उन्नति को प्राप्त करने वाले हैं। 
9.बर्फ- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आप जल्द ही किसी अपने प्रिय मित्र से मिलने वाले हैं। 
10.बगीचा- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको सुख की प्राप्ति होने वाली है। 
11.आम का पेड़- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको पुत्र की प्राप्ति होने वाली है। 
12.जड़ें- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको लंबी उम्र प्राप्त होने वाली है। 
13.चंद्रमा- इस सपने का अर्थ यह है कि आपके सम्मान में बढ़ोत्तरी होने वाली है। 
14.झरना- इस सपने का अर्थ यह है कि आपके दुखों का जल्द ही अंत होने वाला है। 
15.धूप- इस सपने का अर्थ यह है कि आपका जल्द ही पदोन्नति होने वाली है। 
16.कमल का फूल- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको जल्द ही रोगों से मुक्ति मिलने वाली है। 
17.कुआं- इस सपने का अर्थ यह है कि आपका समाज में सम्मान बढ़ने वाला है। 
18.शहद- इस सपने का अर्थ यह है कि आपके जीवन में अनुकूलता आने वाली है। 
19.कोयल- इस सपने का अर्थ यह है कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 
20.तालाब- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको दुश्मनों से पराजय का सामना करना पड़ेगा। 
21.सफेद फूल- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको जल्द ही किसी परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। 
22.लाल फूल- इस सपने का अर्थ यह है कि आपकी भाग्य जल्द ही बदलने वाला है। 
23.कोयला- इस सपने का अर्थ यह है की आप किसी झगड़े में फसने वाले हैं। 
24.घास- इस सपने का अर्थ यह है कि आपका जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। 
25.गोबर- इस सपने का अर्थ यह है कि यदि आप जानवरों का व्यापार करते हैं तो आपको उसमे लाभ होने वाला है। 
26.बाढ़- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको व्यापार में हानि होने वाली है। 

 

शारीरिक अंग का सपने में दिखना-


1.दांत गिरना- सपने में दांत गिरते हुए देखना अशुभ माना जाता है, ऐसा सपना देखने पर आप किसी झंझट का सामना करना पड़ेगा। 
2.नाखून काटना- यह सपना एक अच्छा सपना होता है इसका अर्थ यह होता है कि आपको सभी रोगों से मुक्ति मिलने वाली है। 
3.हड्डी- सपने में हड्डी देखने का अर्थ यह होता है कि आपको रुका हुआ धन जल्द ही मिल सकता है। 
4.कटे हुए अंग- इस सपने का अर्थ यह है कि आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है लेकिन यदि आप अपना ही अंग कटा हुआ देखते हैं तो आपको अपने किसी परिजन की मौत का समाचार मिल सकता है। 
5.कटा हुआ सिर- यदि आप सपने में कटा हुआ सिर देखते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही चिंता या किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 


सपने में कोई इमारत दिखाई देना-


1.इमारत बनते हुए दिखना- ऐसा सपना देखने का अर्थ यह होता है कि आपको भविष्य में तरक्की मिलने के संकेत हैं। 
2.ऊंचाई- सपने में ऊंचाई देखने का अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई परेशानी आने वाली है। 
3.किला- सपने में किला देखने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही कोई खुशी मिलने वाली है। 
4.महल- सपने में महल देखना एक अच्छा सपना माना जाता है, इस सपने का अर्थ यह है की आपके कष्ट जल्द ही खत्म होने वाले हैं। 
5.स्टेशन- सपने में स्टेशन दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। 
6.कब्रिस्तान- सपने में कब्रिस्तान देखने का अर्थ यह होता है कि जल्द ही धन का लाभ होने वाला है और आपको समाज में सम्मान मिलने वाला है। 
7.दुकान- सपने में दुकान देखने का अर्थ यह होता है कि इससे आपको धन की हानि होने वाली है लेकिन आप भरी दुकान देखते हैं तो आपके धन में बढ़ोत्तरी होने का संकेत होता है। 
8.डाकघर- सपने में डाकघर देखने का अर्थ यह होता है कि आपको अपने काम में उन्नति मिलने वाली है। 

 

सपने में किसी धातु का दिखाई देना-


1.सोने का मिलना- सपने में सोने का मिलना एक अच्छा सूचक होता है इसका अर्थ यह होता है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है। 
2.तांबा- सपने में तांबा देखने का अर्थ यह होता है कि आपको अपने जीवन से जुड़ी कोई गोपनीय बात का पता लगने वाला है। 
3.लोहा-सपने में लोहा देखना अशुभ माना जाता है, इस सपने का अर्थ यह होता कि आपकी किसी दुर्घटना का शिकार होने वाले हैं। 

 

सपने में कोई वाहन का दिखाई देना-


1.ट्रेन- सपने में ट्रेन दिखने का अर्थ यह होता है की आपको किसी कष्टकारी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
2.विमान- सपने में विमान देखने का अर्थ यह होता है की आपका भाग्य जल्द ही खुलने वाला है। 
3.साइकिल- सपने में साइकिल दिखने का अर्थ यह होता है आपके सारे कार्य जल्द ही बनने वाले हैं। 
4.जहाज- सपने में जहाज दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

 

किसी विशेष व्यक्ति का सपने में दिखाई देना-


1.बच्चें- सपने में बच्चें दिखाई देने का अर्थ यह होता है कि आप अपने आप को किसी काम के लिए परिपक्व नहीं समझते हैं, या फिर जो काम आप कर रहे हैं उसमे आपको परिपक्व होने की जरूरत है। 
2.रोता हुआ बच्चा- यदि सपने में आपको रोता हुआ बच्चा दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है या कोई बुरी खबर सुनने को मिलने वाली है। 
3.हँसते हुए बच्चा देखना- यदि आप सपने में हँसता हुआ बच्चा देखते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि जल्द ही आपका किसी के साथ विवाद होने वाला है। 
4.डॉक्टर- इस सपने म अर्थ यह होता है कि आपको रोग होने वाला है इसलिए आपको सचेत हो जाना चाहिये। 
5.मेहमान-  इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपके घर में जल्द ही कोई परेशानी आने वाली है। 
6.डाकिया- सपने में डाकिया दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। 
7.पुजारी- सपने में पुजारी दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको आने वाले भविष्य में उन्नति देखने को मिलने वाली है। 
8.भिखारी- सपने में  भिखारी दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही कोई यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 
9.विधवा- सपने में विधवा दिखने का अर्थी यह होता है कि आपको हानि होने वाली है। 
10.लड़की- सपने  में जवान लड़की दिखना अच्छा माना जाता है इस सपने का अर्थ यह है कि आपकी शादी जल्द ही होने वाली है। 
11.साधू- सपने में साधू दिखने का अर्थ यह होता है कि जल्द ही आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। 

 

अन्य बातें जो हम सपनों में देखते है-


1.धोखा- सपने में धोखा देखने का अर्थ यह होता है कि आप भावनात्मक रूप से परेशान और हताश हैं और आपमें आत्मसम्मान की कमी है। 
2.उड़ना- सपने में अपने आप को उड़ते हुए देखने का अर्थ यह है कि आप अपने को आजाद देखना चाहते हैं या किसी यात्रा पर जाने वाले हैं। 
3.भगवान- सपने में भगवान दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही खूब सारा पैसा मिलने वाला है। 
4.कछुआ- सपने में कछुआ दिखने का अर्थ यह है कि आपने में धैर्य की कमी है और आपके जीवन में शांति की जरूरत है। 
5.टूटता हुआ शीशा- इस सपने का अर्थ यह होता है आपके जीवन में कोई अप्रिय घटना घटने वाली है या फिर आपको कईसी करीबी की मौत का समाचार मिल सकता है। 
6.भूकंप- सपने में भूकंप दिखने का अर्थ यह होता है कि आपकी संतान के जीवन में कोई परेशानी आने का संकेत है। 
7.दीवार- सपने में दीवार दिखने का अर्थ यह है कि आपके जीवन में सम्मान बढ़ने वाला है। 
8.बंद दरवाजा- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको भविष्य मे धन की हानि होने वाली है। 
9.कैची- सपने में कैची दिखने का अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में क्लेश होने वाला है। 
10.लाठी- सपने में लाठी दिखने का अर्थ यह होता है कि आपको यश की प्राप्ति होने वाली है। 
11.घूमते हुए देखना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि कोई अनजान दुश्मन आपको नुकसान करने की योजना पर काम कर रहा है। 
12.पीछा करते हुए देखना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आप अपने अंदर की किसी भावना से दूर जाना चाहते हैं। 
13.परीक्षा देते हुए देखना- इस सपने को देखने का अर्थ यह होता है आपके जीवन में कोई कठिनाई आने वाली है। 
14.अंगूठी पहनते हुए देखना- इस सपने को देखने का अर्थ यह होता है की आपको जल्द ही सुंदर पत्नी मिलने वाली है। 
15.आम खाते हुए देखना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। 
16.हरी सब्जियां- इस सपने का अर्थ यह होता है की आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। 
17.जामुन- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपकी समस्याओं का अंत होने वाला है। 
18.नदी से पानी पीना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको अपने मालिक से लाभ मिलने वाला है। 
19.रुई- सपने में रुई देखने का अर्थ यह होता है कि आपके शरीर के सारे रोग जल्द ही दूर होने वाले हैं। 
20.चेक देना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने वाला है। 
21.चाबुक- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपका किसी के साथ विवाद होने वाला है। 
22.अंडा खाते हुए देखना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको पुत्र की प्राप्ति होने वाली है। 
23.बादाम खाना- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपको जल्द ही पैसे मिलने वाले हैं। 
24.तरबूज- इस सपने का अर्थ यह होता है कि आपके दुश्मन बढ़ने वाले हैं। 

यदि हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद!