Navratri 2022: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि और क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

Navratri 2022: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि और क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

Navratri 2022: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि और क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री-

दोस्तों हमारे हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है वैसे साल भर में चार बार नवरात्रि होते हैं जिनमे से माघ और आषाढ़ के महीने में गुप्त नवरात्रि मनाए जाते हैं और चैत्र के महीने में चैत्र नवरात्रि और आश्विन के महीने में शारदीय नवरात्रि मनाये जाते हैं। नवरात्रि हिन्दू धर्म का पवित्र त्योहार होता है यह त्योहार माता दुर्गा जी को समर्पित होता है जो नौ दिनों तक चलता है, इस दौरान माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है। बहुत सारे लोग माता को प्रसन्न करने के व्रत रखते हैं और अपने घर में माता की चौकी की स्थापना करते हैं और नियमित रूप से सुबह और शाम माता की पूजा करते हैं। 

 
 

शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. पंचांग के अनुसार, इस बार अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रांरभ 26 सितंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से होगा. वहीं प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 27 सितंबर, 2022 को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर होगा. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक है. इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दौरान माता के नौ रूपों शैलपुत्री,ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी की पूजा की जाती है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. यानी इस बार मां दुर्गा का वाहन (Navratri 2022 Mata Ki Sawari) हाथी है. बता दें कि रविवार और सोमवार से जब नवरात्रि प्रारंभ होते हैं तो माता का वाहन हाथी होता है। 

 

शारदीय नवरात्रि 2022 तीथियां-

26 सितंबर 2022 - मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि

27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि

28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि

29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि

30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि

1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि

2 अक्टूबर 2022- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि

3 अक्टूबर 2022- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी           

4 अक्टूबर 2022- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण

5 अक्टूब 2022- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

 

चैत्र नवरात्रि 2022  पूजन सामग्री: 

मां दुर्गा की नई मूर्ति, चौकी ,वस्त्र और एक आसन, एक नई लाल रंग की चुनरी, मिट्टी का एक कलश, आम या अशोक की हरी पत्तियां, लाल सिंदूर, गुलाब व गुड़हल का फूल और फूलों की माला, शृंगार की सामग्री, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती और मां दुर्गा आरती की किताबें, अक्षत, गंगाजल, शहद, कलावा, चंदन, रोली, जटा नारियल, गाय का घी, धूप, अगरबत्ती, पान का पत्ता, सुपारी, लौंग, इलायची, कपूर, अगरबत्ती, दीपक, बत्ती के लिए रुई, केसर, नैवेद्य, पंचमेवा, गुग्गल, लोबान, जौ, फल, मिठाई, उप्पलें, एक हवन कुंड, हवन की सामग्री और आम की सूखी लकड़ियां आदि।