Colour Of Milestones: सड़क के किनारे क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के मील के पत्थर, जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण

Colour Of Milestones: सड़क के किनारे क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के मील के पत्थर, जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण

Colour Of Milestones: सड़क के किनारे क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के मील के पत्थर, जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण-

दोस्तों दुनिया कई सारी रोचक चीजों से भरी हुई है, कुछ चीजों को प्रकृति ने बनाया है तो कुछ चीजें इंसानों  द्वारा बनाई गई हैं, हम रोजाना कुछ ऐसी चीजों को देखते हैं जिनके पीछे के कारण को जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं । किसी भी देश का विकास करने के लिए वहाँ की सड़कों का महत्व सबसे ज्यादा होता है, जिस देश में सड़कों का जाल बिछा होता है वो देश जल्द अपनी तरक्की कर लेता है। हमारे देश में हर जगह सड़कों का जाल बिछा हुआ, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणांचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक आपको सड़क के माध्यम से एक कोने से दूसरे कोने तक बड़ी आसानी से जा सकते हैं।

 

दोस्तों जब हम किसी सड़क पर चलते हैं तो उसके किनारे हमें अलग-अलग रंगों के मील के पत्थर लगे हुए दिखाई देते हैं, तो हमारे मन में इसके बारे में जानने की इच्छा होती है आखिर ऐसा क्यों होता है,तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सड़क के किनारे लगे हुए अलग-अलग रंग के मील के पत्थर क्यों लगाये जाते हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Indian Railway Facts: आखिर क्यों रेलगाड़ी के आखिरी डिब्बे में होता है X का निशान, क्या है इसके पीछे का कारण

1.पीले रंग के पत्थर-
आपने जब कभी भी सड़क मार्ग से यात्रा की होगी तो आपने सड़क के किनारे पीले रंग के पत्थर लगे हुए जरूर देखा होगा,  सड़क के किनारे पीले रंग के लगे हुए पत्थर का अर्थ यही आप किसी नेशनल हाइवे पर यात्रा कर रहे हैं। नेशनल हाइवे के रखरखाव की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी की होती है। 

2.हरे रंग का पत्थर-
आपने सड़क के किनारे लगे हुए हरे रंग के पत्थरों को जरूर देखा होगा, सड़क के किनारे लगे हुए हरे रंग के पत्थरों का अर्थ होता है कि आप राज्य सरकार के हाइवे पर यात्रा कर रहे हैं, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है, राज्य सरकार के हाइवे के द्वारा हमलोग एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए करते हैं। 

3.काले, नीले या सफेद के पत्थर-
यदि आपको किसी सड़क के किनारे काले, नीले या सफेद रंग के पत्थर लगे हुए दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है आप किसी बड़े शहर या फिर जिले में प्रवेश कर चुके है, शहर के अंदर बनी हुए सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी उस शहर के प्रशासन की होती है। 

यह भी देखें-Indian Railway Facts: ये हैं भारतीय रेल से जुड़े हुए 10 अनोखे और रोचक तथ्य, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

4.नारंगी रंग के पत्थर-
जब भी आप किसी गाँव में जाते हैं तो आपको सड़क के किनारे नारंगी रंग के पत्थर लगे हुए दिखाई देते हैं, सड़क के किनारे नारंगी रंग के लगे हुए पत्थर का अर्थ होता है की आप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर यात्रा कर रहे हैं।