आसमान से छत फाड़कर गिरी ऐसी चीज, ताबूत बनाने वाला बन गया 10 करोड़ का मालिक

आसमान से छत फाड़कर गिरी ऐसी चीज, ताबूत बनाने वाला बन गया 10 करोड़ का मालिक

आसमान से छत फाड़कर गिरी ऐसी चीज, ताबूत बनाने वाला बन गया 10 करोड़ का मालिक-
दोस्तों आपने एक बहुत पुरानी कहावत तो जरूर सुनी होगी वो कहावत है कि भगवान जिसको को देता है उसको छप्पर फाड़ के देता है, जब ऊपर वाला किसी पर मेहरबान हो जाता है तो उसकी जिंदगी बदलने में देर नहीं लगती है। इंडोनेशिया में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भी एक ऐसी ही घटना हुई है। इंडोनेशिया के ताबूत बनाने वाले एक व्यक्ति के घर में आसमान से एक कीमती पत्थर गिरता है जिसके द्वारा वो 10 करोड़ का मालिक बन गया है। 

यह भी देखें-बुध ग्रह से जुड़े हुए कुछ रोचक और अजीबोगरीब तथ्य

यह खबर है इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर रहने वाले जोशुआ हुतागलुंग के बारे में, दरअसल जोशुआ हुतागलुंग बीते अगस्त के महीने में अपने घर के अंदर जरूरी काम कर रहे हैं उसी दौरान एक तेज धमाका हुआ जिससे वो डर गए, जोशुआ हुतागलुंग ने अंदर जाकर देखा तो उनके बरामदे में एक छेद हो चुका था और जमीन में एक काला पत्थर अंदर धंस गया था। जोशुआ हुतागलुंग ने उस पत्थर को बाहर निकाला तो उसने देखा कि वो गरम था, बाद में बहुत जानकारी के बाद उन्हे पता चला कि वो काला पत्थर एक उल्का पिंड था। 

यह भी देखें-दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा

जोशुआ हुतागलुंग के घर में मिला काले रंग का उल्का पिंड बहुत कीमती था और वो पिंड करीब 4.5 अरब वर्ष पुराना एक विलक्षण पिंड दिखाई दे रहा था, जोशुआ हुतागलुंग के घर में मिले उल्का पिंड का वजन 2.1 किलोग्राम था और इस पिंड की कीमत 645 पाउंड प्रति ग्राम है 
यदि इसे रुपये में बदला जाये तो यह करीब 10 करोड़ रुपये होती है। जोशुआ हुतागलुंग ने अपने facebook पर इस पिंड की फोटो भी शेयर की है, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल होना शुरू हो गयी। 

यह भी देखें-दुनिया के वो मशहूर वैज्ञानिक जिनकी मौत अपने ही आविष्कार के कारण हुई

जोशुआ हुतागलुंग ने अपने घर में गिरे उस कीमती उल्का पिंड को अमेरिका के विशेषज्ञ कलेक्टर जेरेड कॉलिन्स को बेच दिया है जिसके बाद उन्हे उस कीमती पिंड के बदले 1 मिलियन पाउंड यानि करीब 10 करोड़ रुपये मिले हैं इस तरह एक ताबूत बनाने वाला व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन चुका है जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।