सपने में लैट्रिन/पॉटी देखने का मतलब शुभ या अशुभ?

सपने में लैट्रिन/पॉटी देखने का मतलब शुभ या अशुभ?

दोस्तों किसी को भी लैट्रिन देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, कोई नहीं चाहता है कि उसे कहीं भी लैट्रिन या पॉटी दिखाई दे। अगर किसी को सपने में भी लैट्रिन दिखाई देती है उसे यही लगता है यह सपना बहुत ख़राब सपना होगा। लेकिन सपने में पॉटी देखना असल जिंदगी से बिलकुल अलग है। अगर कोई व्यक्ति सपने में पॉटी या लैट्रिन देखता है तो इस सपने का अर्थ बहुत ही अच्छा होता है। अन्य सपनो की तरह इस सपने का अर्थ वस्तु की अवस्थाओं पर निर्भर करता है, तो आइये जानते हैं की सपने में लैट्रिन/पॉटी देखने का क्या अर्थ होता है।।।

सपने में लैट्रिन/पॉटी देखने का क्या मतलब होता है?

अगर कोई व्यक्ति सपने में सपने में लैट्रिन देखता है तो इस तरह का सपना एक अच्छा सपना माना जाता है, ऐसा मन जाता है की सपना देखने वाले व्यक्ति का आने वाला समय खुशहाल होने वाला है उसके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सुबह के समय देखा गया ऐसा सपना शुभ व ज्यादा फलदायक होता है।

सपने में बार-बार पॉटी देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में बार-बार पॉटी देखना एक शुभ संकेत है, यह आने वाले समय में सफलता का सूचक होता है।

किसी जगह पर पड़ी हुई पॉटी / लैट्रिन वाले सपने व उनके अर्थ..

सपने में कहीं रखी हुई पॉटी देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में कहीं रखी हुई पॉटी देखने का मतलब है की आने वाले समय आपके घर खुशियां आ सकती हैं और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

सपने में रास्ते में पॉटी देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में यदि कोई व्यक्ति कही जा रहा है और उसे रास्ते में लैट्रिन या पॉटी दिखाई देती है और वह व्यक्ति रुक जाए तो यह एक शुभ संकेत वाला सपना होता है, ऐसे सपने का अर्थ है की उस व्यक्ति का कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है।

सपने में घर आंगन में पॉटी देखने का क्या मतलब होता है?

अगर व्यक्ति स्वप्न में अपने घर या घर के आँगन में पॉटी देखता है तो या एक शुभ संकेत है, इसका मतलब होता है कि घर में खुशियां आने वाली हैं|

सपने में ऑफिस में पॉटी देखने का क्या मतलब होता है?

यदि आप सपने में ऑफिस या किसी अन्य कार्य स्थल पर लैट्रिन देखते हैं तो इस सपने का मतलब है कि आपकी तरक्की होने कि पूरी सम्भावना है. और अगर आप का कोई बिजनेस है तो उसमें लाभ भी होने की संभावना है|

सपने में विभिन्न स्थानों पर पॉटी करने का क्या मतलब हो सकता है ...

सपने में खुद को लैट्रिन/शौचालय के अंदर पॉटी करते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में खुद को लैट्रिन/शौचालय के अंदर पॉटी करते हुए देखने का मतलब होता है कि आपको लिए गए कर्ज को उतारने के लिए प्रयास शुरू कर देने चाहिए।

सपने में खुद को घर के आंगन में पॉटी करते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में खुद को घर के आंगन में पॉटी करते हुए देखने का मतलब होता है कि आपको आने वाले समय में घर में लड़ाई-झगड़ा या कुछ अन्य घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में खुद को बेडरूम में पॉटी करते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में खुद को बेडरूम में पॉटी करते हुए देखने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके दांपत्य जीवन या किसी अन्य रिलेशनशिप में कड़वाहट आ सकती है।

सपने में खुद को रसोई के अंदर पॉटी करते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में खुद को रसोई के अंदर पॉटी करते हुए देखने का मतलब होता है कि आपको अपने घर कि साफ-सफाई कि बहुत जरूरत है अन्यथा आप को स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियां हो सकती हैं।

सपने में पॉटी खाते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

इस तरह का सपना एक अशुभ सपना माना जाता है, सपने में टट्टी खाना इशारा करता है कि आने वाले समय में व्यक्ति को हार, असफलता व धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में पॉटी लग जाने का क्या मतलब होता है?

सपने में आपके चप्पल या शरीर में पॉटी लग जाने का मतलब शुभ होता है, इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

सपने में खुद को पॉटी करते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में खुद को पॉटी करते हुए देखने का सपना शुभ संकेत देता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में न केवल सुख-शांति रहेगी बल्कि आपकी सेहत में भी सुधार हो सकता है।