क्या होगा अगर आप सपने में घना जंगल देखते हैं

क्या होगा अगर आप सपने में घना जंगल देखते हैं

दोस्तों आपका स्वागत है हमारी वेबसाइट शीरक्ले में, और आज हम बात करेंगे स्वप्नशात्र की और जानेंगे की सपने में जंगल देखने का क्या अर्थ होता है। 

दोस्तों सपने तो हम सभी को आते हैं और रात में देखे गए सपने का कुछ न कुछ अर्थ भी होता है।  कुछ सपनो का फल शुभ तो कुछ का अशुभ होता है, यह इस बात पर भी निर्भर करता है की आपने सपने में जो जीव व वस्तु देखी है उसकी अवस्था व परिस्तिथि क्या थी।  वैसे तो सपने में घने जंगल को देखना एक शुभ सपना नहीं माना जाता है, फिर भी आइये जानते हैं की सपने में जंगल देखने का क्या मतलब होता है। 


सपने में घना जंगल देखना: इस तरह का सपना की आप अपने आप को एक घने जंगल में पाते हैं तो यह अशुभ संकेत देता है।  इसका अर्थ यह हो सकता है कि जल्द ही आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।  यह सपना परिवार में झगडे का संकेत होता है।  आने वाले दिनों में घर के लोगों को कुछ दुःख का सामना करना पड़ सकता है। 


जंगल में ठंड या भूख लगना: सपने में आप जंगल देखते हैं और साथ में अगर आपको ठंड लगती है और आपको भूख लगती है, तो आपको कुछ अप्रिय मामलों को सुलझाने के लिए लंबी यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 


सपने में आलीशान वृक्षों का जंगल देखना: सपने में हरे-भरे पत्तों वाला आलीशान वृक्षों का जंगल देखना समृद्धि और सुख को दर्शाता है। साहित्यिक लोगों के लिए, यह सपना भविष्यवाणी करता है कि उनको जनता का बहुत प्यार मिलेगा जिससे उनको बहुत प्रशंसा और प्रसिद्धि  मिलेगी।


एक युवती ने जंगल से जुड़े सपने को कुछ इस तरह से बयां किया: युवती बताती है कि "मैंने एक अजीब जंगल देखा जिसमे नारियल के पेड़ थे, और उन पर लाल और पीले जामुन उगे हुए थे। जमीन सुखी पत्तियों से ढकी हुई थी, और क्युकि मई जंगल में भटक रही थी तो मैं पाने पैरो से उन सुखी हुई पत्तियों के चटकने कि आवाज आसानी से सुन सक्तोई थी। अगली दोपहर मुझे एक टेलीग्राम मिला जिसमें एक प्रिय चचेरे भाई की मृत्यु की घोषणा की गई थी।"