Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोग

Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोग

Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स किसके हैं-

दुनिया में Twitter को लांच हुए बहुत साल बीत गए हैं Twitter एक अमेरिकी सोशल साइट है जिसको 2006 में लांच किया गया था शुरूआत में Twitter ने इतनी कामयाबी हासिल नहीं की लेकिन दुनिया में इंटरनेट का प्रयोग जिस प्रकार धीरे-धीरे बढ़ा Twitter का भी प्रयोग बढ़ गया। आज Twitter इतना अधिक लोकप्रिय हो गया है कि इसका प्रयोग हर वर्ग का आदमी करने लगा है। 


Twitter की खोज अमेरिका देश में रहने वाले जैक डोरसे, नोहा ग्लास, बीज स्टोन और इवान विलियम्स ने की थी। वर्तमान समय में Twitter के सीईओ जैक डोरसे है जो Twitter के फाउंडर भी है वैसे तो इसे सोशल साइट कहते हैं लेकिन यह सोशल साइट एक अलग ही तरह की है आप इसे पहली बार चला रहे हैं तो आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पद सकता है क्योंकि ये साइट facebook, instagram, whatsapp से अलग प्रकार की सोशल साइट है, Twitter पर 280 से ज्यादा अक्षरों नहीं लिखा जा सकता है इसी फीचर के कारण यह साइट दुनिया की दूसरी साइट से अलग है। 

आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे ज्यादा Twitter पर फालों किए जाने वाले लोगों के बारें में बताएंगे।  भारत में सबसे अधिक Twitter पर फालों किए जाने व्यक्ति का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, Twitter पर इनके 56 मिलियन से अधिक फालोवर हैं। दुनिया टॉप 10 लोगों में भारत का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है।

अगर Twitter को चलाने वाले लोग की बात की जाये तो इनकी संख्या बिलियन में आती है, बहुत से लोगों की जानने की इच्छा जरूर होगी कि दुनिया में कौन सा व्यक्ति है जिसके Twitter में सबसे अधिक फालोवर हैं आइए जानते हैं Twitter पर सबसे अधिक फालों किए जाने वाले लोगों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं। 

 

1. बराक ओबामा 111 मिलियन फॉलोअर्स यह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं.

2. कैटी पेरी 109 मिलियन फॉलोअर्स यह एक अमरीकी म्यूजिशियन हैं.

3. जस्टिन बीबर 111 मिलियन फॉलोअर्स यह एक कनाडाई म्यूजिशियन हैं.

4. रिहाना 96 मिलियन फॉलोअर्स यह बारबाडोस की एक म्यूजिशियन हैं.

5. टेलर स्विफ्ट 86 मिलियन फॉलोअर्स यह अमेरिका के एक म्यूजिशियन हैं.

6. क्रिस्टयानो रोनाल्डो 84 मिलियन फॉलोअर्स यह पुर्तगाली फुटबॉल प्लेयर हैं.

7. लेडी गागा 81 मिलियन फॉलोअर्स यह भी अमेरिका की एक म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं.

8. एलेन डिजेनरेस 80 मिलियन फॉलोअर्स यह अमेरिका के एक कॉमेडियन हैं.

9. डोनाल्ड ट्रम्प 78 मिलियन फॉलोअर्स ये अमेरिका के राष्ट्रपति हैं.

10. एरियाना ग्रांडे 73 मिलियन फॉलोअर्स यह अमेरिका की एक म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं.