सात साल बाद गूगल ने बदला जीमेल का लोगो

सात साल बाद गूगल ने बदला जीमेल का लोगो

सात साल बाद गूगल ने बदला जीमेल का लोगो-
दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन लोगों के बीच में बहुत पॉपुलर है। हमें कोई भी चीज ऑनलाइन खोजनी होती है तो सबसे पहले दिमाग में गूगल का नाम आता है क्योंकि दुनिया की अधिकतर जानकारी आपको गूगल में मिल जाती है। गूगल का एंड्रॉयड प्लेटफार्म आजकल दुनिया का हर एक मोबाइल ब्रांड यूज करता है। 

यह भी देखें-गूगल से जुड़ी हुई रोचक जानकारी
गूगल सर्च इंजन के साथ-साथ हमें कई सारी सुविधाएं प्रदान करता है जैसे- गूगल मैप्स, गूगल ड्राइव, गूगल म्यूजिक, यूट्यूब,जीमेल आदि कई तरह की सुविधाएं हमें गूगल प्रदान करता है। लेकीन आज हम बात करने वाले हैं जीमेल के बारे में, गूगल ने करीब सात सालों के बाद अपने जीमेल के लोगो में फिर एक बार बदलाव कर दिया है। गूगल में नए जीमेल के लोगों में M को चार रंगों से बना दिया है जिसमे से लाल, नीला, हरा और पॉप ऑफ येलो हैं। मालूम हो इसके पहले जीमेल का लोगो केवल दो रंगों लाल और सफेद रंगों से बना होता था। 

यह भी देखें-Social Media के फायदे और नुकसान

गूगल द्वारा जीमेल के लोगो में बदलाव के कारण जीमेल यूजर कुछ नाराज दिख रहें हैं, यूजर का कहना है कि हमें अपने फोन में जीमेल को खोजने में परेशानी हो रही है। कई सारे लोग गूगल के इस कदम से इतना निराश नजर रहे हैं उनका कहना है कि पहले से साल 2020 बुरा चल रहा था लेकीन गूगल ने जीमेल के लोगों को बदलकर और भी खराब कर दिया है। 

यह भी देखें-एप्पल vs एंड्रॉयड

मालूम हो गूगल ने इससे पहले साल 2013 में जीमेल के लोगों में बदलाव किया था और साल 2020 में गूगल ने एक बार फिर यह कदम उठाया है। ज्ञात हो गूगल के पहले के लोगो में एक लिफाफा होता था जिसके किनारे पर लाल रंग होता है लेकीन वो अब नजर नहीं आ रहा है। गूगल द्वारा जीमेल के जारी किये गए नए लोगो में M बना हुआ दिखाई दे रहा है जिसमे से पहली लाइन नीले रंग की, बीच की लाइन लाल रंग की और फिर दूसरी लाइन हरे रंग की हो गई है M के दायें ओर पीला रंग भी दिखाई दे रहा है।