दुनिया की 10 सबसे बड़ी वेबसाईट

दुनिया की 10 सबसे बड़ी वेबसाईट

दुनिया की 10 सबसे बड़ी वेबसाईट- 

क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाईट कौन सी है ? वर्तमान समय में इंटरनेट का प्रयोग बहुत ज्यादा हो गया है, दुनिया की पहली वेबसाईट आज के 30 साल पहले ब्रिटिश इंजीनियर और वैज्ञानिक टिम बर्नस ली ने बनाया था और पहली बार वेबसाईट को बनाकर इंटरनेट के क्षेत्र 
मे एक क्रांति ल दी थी। 

यह भी पढ़ें-Apple iPhone की खासियतें

आज के समय में इंटरनेट पर इतनी अधिक वेबसाईट हो गई हैं जिनमे आपको हर प्रकार की जानकारी आसानी से मिल जायेगी। वर्तमान समय में इंटरनेट में करोड़ों की संख्या में वेबसाईट मौजूद हैं, इन वेबसाइट के बगैर इंटरनेट की कल्पना कर पाना असंभव है। जब आप गूगल पर किसी चीज को 
खोजते हैं तो गूगल आपको एक दो नहीं बल्कि लाखों की संख्या में रिजल्ट दे देता है, और ये सारे रिजल्ट किसी ना किसी वेबसाईट से जरूर जुड़े रहते हैं। वेबसाईट के माध्यम से आज इंटरनेट एक नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है। 

करोड़ों की संख्या में वेबसाईट मौजूद होने के बावजूद भी कुछ ऐसी वेबसाईट हैं जिनका प्रयोग सबसे अधिक होता है इन वेबसाईट को प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में हैं।आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली वेबसाईट के बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के दुनिया की 10 सबसे बड़ी वेबसाईट के बारें में जानते हैं। 

 

यह भी पढ़ें-Social Media के फायदे और नुकसान

1. Google.com

दुनिया में हर व्यक्ति जो इंटरनेट का प्रयोग करता है वो गूगल के बारे में जरूर जानता होगा, आज के समय में हमे किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए होती है तो हम लोग सबसे पहले उसे गूगल पर सर्च करते हैं। गूगल एक प्रकार की सर्च इंजन वेबसाईट है जिस पर दुनिया भर के करोड़ों लोग रोजाना विजिट करते हैं, गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शब्द है। गूगल में आपको किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त करनी है तो आप बसे उसे गूगल में सर्च कीजिए और गूगल आपको तुरंत बहुत सारी जानकारी मुहैया कर देगा। 

2.Youtube.com

 Youtube दुनिया का सबसे बड़ा विडिओ सर्च इंजन हैं यूट्यूब पर आपको हर टॉपिक पर बहुत सारे विडिओ मिल जायेगे। यूट्यूब गूगल का ही एक भाग है, गूगल ने यूट्यूब को खरीद लिया था। यूट्यूब पर जो व्यक्ति विडिओ बनाता है यूट्यूब उन्हे इसके बदले में पैसा देता है। यूट्यूब पर भी करोड़ों की संख्या में क्रीएटर मौजूद हैं, यूट्यूब में आपको हर टॉपिक पर बहुत सारे विडिओ देखने को मिल जाएंगे। 

यह भी पढ़ें-भारतीय मोबाईल कंपनियां कौन-कौन सी हैं ?

3. Tmall.com

Tmall.com यह वेबसाईट 2008 में लांच हुई थी और ये चीन की सबसे बड़ी ब्रांड एण्ड रिटेल वेबसाईट है। चीन की जनसंख्या दुनिया में सबसे अधिक होने के कारण इस वेबसाइट का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या भी करोड़ों में हैं। Tmall.com चीन में लोगों को टॉप ब्रांड की समान को मुहैया कराती है, यह वेबसाईट अलीबाबा ग्रुप की एक वेबसाईट है। 

4.Baidu.com

Baidu.com गूगल की तरह ही चीन में रहने वाले लोगों के लिए एक सर्च इंजन है, जिसको चीन के लोगों द्वारा सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह सर्च इंजन चीन के लोगों को सरल भाषा में सर्च रिजल्ट उपलब्ध कराता है। चीन के सभी स्मार्टफोन चलाने वाले लोग Baidu.com के बारे में जरूर जानते हैं। 

यह भी पढ़ें-Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोग

5.Qq.com

यह वेबसाईट चीन में सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली वेबसाईट है, यह वेबसाईट चीन के लोगों को ऑनलाइन सर्विस मुहैया कराती है। Qq.comको tencent कंपनी ने 1998 में इजात किया था। Qq.com बनाते का उद्देश्य one stop online life service मुहैया कराना है। 

6. Sohu.com

दुनिया की शीर्ष वेबसाईट में Sohu.com का नाम भी आता है, Sohu.com सबसे तेजी से ग्रो करने वाली वेबसाईट है। यह वेबसाईट लोगों को सर्च इंजन, विज्ञापन, मल्टीप्लेयर गेमिंग और अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। 

7.Facebook.com

किसी भी देश में लोगों से बात करने के लिए facebook एक सबसे बढ़िया माध्यम है। facebook पर अपने करीबियों के साथ-साथ विदेश में रहने वाले लोगों को भी अपना मित्र बना सकते हैं। अगर बात सोशल मीडिया साइट की हो तो facebook नाम शीर्ष पर आता है। facebook दुनिया के साथ-साथ भारत में भी सबसे बड़ी सोशल मीडिया वेबसाईट है। 

यह भी पढ़ें-दुनिया के 10 सबसे महंगे डोमेन

8. Taobao.com

यह वेबसाईट भी चीन की एक वेबसाईट है। Taobao.com चीन के लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा मुहैया कराती है इसे साइट को 2003 में लांच किया गया था। Taobao.com पर 100 मिलियन से अधिक प्रोडक्ट और सर्विस देखने को मिल जाती हैं यह वेबसाईट भी अली बाबा ग्रुप की एक वेबसाईट है।