चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने के कारण

चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने के कारण

चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने के​ कारण-

चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने के पीछे कई सारी वजहे होती हैं। आज के समय में चीन की कंपनियों के सारी दुनिया के बजार में अपनी जगह बना ली, आपको हर देश में चीन के प्रोडक्ट देखने को मिल जाएंगे।

चीन की प्रोडक्ट की कीमत बाकी देशों में बनने वाले प्रोडक्ट के कीमतों से बहुत सस्ती होती है। चीन केवल सस्ते प्रोडक्ट ही नहीं बनाता है बल्कि चीन में अच्छे और टिकाऊ प्रोडक्ट भी बनते हैं चीन में तीन प्रकार की श्रेणी के प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है हाई क्वालिटी, मीडियम क्वालिटी और लो क्वालिटी के प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है। 

जिस देश की बजार में जिस प्रकार के प्रोडक्ट की जरूरत होती है चीन उसी प्रकार के प्रोडक्ट उस देश में भेजता है। चीन के सस्ते प्रोडक्ट दुनिया में सबसे अधिक मात्रा में बिकते हैं। आज हम आपको चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने के पीछे के कारणों को बताएंगे तो चलिए जानते हैं क्या वजह होती है जिससे चीन से प्रोडक्ट दुनिया भर में सबसे सस्ते होते हैं। 

 

1. Cheap Marketing - बड़ी बड़ी कंपनियों को जब अपना प्रोडक्ट बेचना होता है तो वे प्रोडक्ट को लांच करने से पहले उस प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार करती हैं और प्रचार करने में एक बड़ी रकम को खर्च कर देती हैं और प्रोडक्ट की कीमत प्रचार में खर्च किए पैसों के साथ जुड़कर काफी बढ़ जाती है। लेकिन चीन की 

कंपनियां ऐसा बिल्कुल नहीं करती हैं जिसके कारण चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट बाकी देशों के प्रोडक्ट से बहुत सस्ते होते हैं। 

 

2. Cheap Labour - चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने के पीछे एक वजह ये भी है कि चीन में लेबर बहुत सस्ते में मिल जाते हैं इसलिए दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी प्लांट चीन में लगाना पसंद करती हैं। 

 

3. VAT Taxation System - चीन अपने देश से दूसरे देश मे जाने वाले प्रोडक्ट पर कोई टैक्स नहीं लगाता है और जो माल दूसरे देश उकसे देश में आता है उस पर चीन टैक्स वसूलता है इसीलिए चीन से दूसरे देश में जाने वाले प्रोडक्ट सस्ती कीमत में बिकते हैं।

 

4. Online Sales - आपको शहर में बड़ी-बड़ी कंपनियों से शोरूम जरूर देखने को मिल जाएंगे लेकिन चीन की कंपनियों के शोरूम बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। बड़ी कंपनियो अपने प्रोडक्ट को शोरूम में बेचती हैं इसी कारण से डीलरों का कमीशन भी प्रोडक्ट की कीमतों को बढ़ा देता है, जबकि चीन की कंपनियां 

अपने प्रोडक्ट को ऑफलाइन ना बेचकर उसे ऑनलाइन बेचती हैं और उन्हे डीलरों को कोई कमीशन नहीं देना पड़ता हैं इसलिए चीन के प्रोडक्ट की कीमते कम होती हैं। 

 

5. Low Quality - सभी लोगों को पता होता है कि चीन के प्रोडक्ट low quality के होते हैं अगर चीन के प्रोडक्ट की तुलना किसी बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट से की जाती हैं उसमे अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। प्रोडक्ट की qulality low होने के कारण चीन के प्रोडक्ट ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं होते हैं। 

 

6. Research - चीन की कंपनियां रिसर्च बहुत कम करती है इसलिए उनके प्रोडक्ट बहुत ही सस्ते होते हैं, जबकि दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बनाने के लिए बहुत रिसर्च करती हैं और प्रोडक्ट में सुधार लाती हैं इसीलिए रिसर्च में लगने वाला पैसा भी प्रोडक्ट की कीमत में जुड़ जाता है और वो प्रोडक्ट महंगा हो जाता है।