भोजन करते समय ध्यान देने वाली बातें

भोजन करते समय ध्यान देने वाली बातें

भोजन करते समय ध्यान देने वाली बातें

1. भोजन हमेशा पूर्व और उत्तर की दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए ऐसा करने से हमारे शरीर को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है, दक्षिण की दिशा में भोजन करना अशुभ माना जाता है पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से रोगों में बढ़ोत्तरी होती है इसलिए भोजन को पूर्व और उत्तर की दिशा में मुख करके करना चाहिये।
 

2. भोजन को कभी भी खड़े होकर नहीं बल्कि भोजन को बैठकर करना चाहिये।
 

3. बिस्तर मे बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए और भोजन की थाली को कभी भी हाथ में लेकर नहीं करना चाहिये।
 

4. भोजन को हमेशा स्नान करने के उपरांत ही करना चाहिए।
 

5. साफ बर्तन में ही भोजन करना चाहिए कभी भी टूटे फूटे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये।
 

6. थाली को किसी लकड़ी के पाटे में रखकर भोजन करना चाहिये।
 

7. कभी भी परोसे गए खाने की बुराई नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है।
 

8. अगर शुद्ध मन से भोजन बनाया जाये तो भोजन स्वादिष्ट बनता है और अन्न की कभी भी कमी नहीं होती है।
 

9. खाना खाते समय मन को हमेशा शांत रखना चाहिए और भोजन करते समय किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए।
 

10. भोजन करने से पहले देवी-देवताओं का धन्यवाद जरूर करना चाहिए, और भगवान से ये प्रार्थना करनी चाहिए कोई भी भूखा ना रहे।