'Ravi Kishan' Movies List: भोजपुरी सुपर स्टार 'रवि किशन' की सभी फिल्मों के नाम

'Ravi Kishan' Movies List: भोजपुरी सुपर स्टार 'रवि किशन' की सभी फिल्मों के नाम

'Ravi Kishan' Movies List: भोजपुरी सुपर स्टार 'रवि किशन' की सभी फिल्मों के नाम-

हिन्दी और भोजपुरी के जाने माने कलाकार रवि किशन जी का जन्म 17 जुलाई 1961 को मुंबई में हुआ था रवि जी पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। रवि किशन जी के पिता का नाम शिव नारायण शुक्ला है जो डेयरी का व्यापार करते थे।रवि किशन जी की माता जी का नाम जड़ावती देवी है। रवि केशन जी जब केवल दस साल के थे तभी इनके पिता जी मुंबई से अपने गाँव जौनपुर उत्तर प्रदेश आ गए। 

यह भी पढे- भोजपुरी पॉवर स्टार 'पवन सिंह' की सभी फिल्मों के नाम

रवि किशन जी का विवाह प्रीती से हुआ था और इनके तीन बेटियाँ और एक पुत्र है रवि किशन जी को फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी रुचि है सन 2014 में रवि किशन नें कांग्रेस की सीट पर जौनपुर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ा था फिर बाद में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और 2019 के लोकसभा के चुनाव में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले से चुनाव लड़ा और विजयी चुने गये। वर्तमान में रवि किशन जी गोरखपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद हैं। 

यह भी देखें-Khesari Laal Yadav Movies List: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की सभी फिल्मों के नाम

रवि किशन जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में हिन्दी फिल्म पीताम्बर से की थी इस फिल्म में रवि जी ने मिथुन चक्रवर्ती जी के साथ काम किया था। इसके अलावा रवि जी ने हिन्दी की कुछ बड़ी फिल्मे हमारा फैसला , काल निर्णय , वेलकम टू  सज्जनपुर , लक और फिर हेरा फेरी में काम करके लोगों को आकर्षित किया है। 

यह भी पढे-भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की सभी फिल्मों के नाम

रवि किशन जी पहली भोजपुरी फिल्म का नाम सइयां हमार है जो सन 2003 में फिल्मी परदे पर रिलीज हुई थी। भोजपुरी सिनेमा में रवि जी का नाम महान कलाकारों में गिना जाता है भोजपूरी की कुछ बड़ी फिल्मे जैसे राम बलराम,  देवरा बड़ा सतावेला, मोहल्ला अस्सी और पंडित जी बताई न बिहाह कब होई 2 में भी शानदार अभिनय किया है और लोगों का मन जीता है। आज हम आपको भोजपुरी के सुपर स्टार 'रवि किशन' के सभी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2003-04 में

सैयां हमार (2003)
पंडित जी बताई ना बियाह कब होई (2004)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2005 में

दूल्हा मिलल दिलदार (2005)
हम हो गए तोहर (2005)
राजा (2005)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2006-07 में

अब ता बनजा सजनवा हमार (2006)
बांके बिहारी M.L.A (2006)
गंगा (2006)
गब्बर सिंह (2006)
जनम जनम के साथ (2007)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2009 में

राम बलराम (2009)
कानून हमरा मुट्ठी में (2009)
रंगबाज दरोगा (2009)
बिदाई (2009)
भूमिपुत्र (2009)
खटाई लाल मिठाई लाल (2009)
बिहारी माफिया (2009)
चंदू की चमेली (2009)
दिल दिवाना ठाकुर (2009)

रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2010 में

बालिदान (2010)
सत्यमेव जयते (2010)
मुक्ति (2010)
देवरा बड़ा सतावेला (2010)
जला देब दुनिया तोहरा प्यार में (2010)
बनारस के बबुआ सूरत के छोरी (2010)
राम पुर के लक्ष्मण (2010)
लहरिया लूट ये राजाजी (2010)
ना घर के ना घाट के (2010)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2011 में

पियावा बड़ा सतावेला (2011)
हमार देवदास (2011)
मल्ल्युद्ध (2011)
केहु हमसे जीत ना पाइ (2011)
फौलाद (2011)
मोहल्ला अस्सी (2011)
संतान (2011)
सजना साथ ना छुटे (2011)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2012-13 में

कइसन पियावा के चारित्र बा (2012)
प्रेम विद्रोही (2012)
धमाल कइला राजा (2012)
धुरंधर – द शूटर (2013)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2014-15 में

लाखो में एक हमार भउजी (2014)
पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2 (2015)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2016-17 में

लव और रजनीति (2016)
शहंशाह (2017)
काशी अमरनाथ (2017)

रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2018 में

बैरी कंगना 2 (2018)
सनकी दरोगा (2018)


रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2020 में

राधे (2020), फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है
छू मंतर (2020), फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है
पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 3 (2020), फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है
सबा बड़ा चैंपियन (2020), फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है

रवि किशन की भोजपुरी फिल्मे वर्ष 2021 में

मेरा भारत महान (पवन सिंह, रवि किशन एंड गरिमा परिहा) भोजपुरी फिल्म 2021