Ramayan Special: जानिये दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण के सभी मुख्य कलाकारों के बारे में

Ramayan Special: जानिये दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण के सभी मुख्य कलाकारों के बारे में

Ramayan Special: जानिये दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण के सभी मुख्य कलाकारों के बारे में-

दूदर्शन प्रसारित रामायण इस सदी का सबसे प्रचलित धारावाहिक है इस धारावाहिक को सबसे अधिक पसंद किया जाता है और यह सबसे अधिक देखे जाने वाला धारावाहिक भी है। रामायण धारावाहिक बनाने का श्रेय रामानन्द सागर जी को जाता है जिन्होंने इसे इतनी बेहतरीन तरीके से बनाया था कि लोग इसे असली रामायण समझने लगे थे।

 

 रामायण धारावाहिक को सर्वप्रथम  25 जनवरी 1987 को किया गया था और इस धारावाहिक का अंतिम भाग को 31 जुलाई 1988 को प्रसारित किया गया था इस धारावाहिक में कुल 78 एपिसोड थे। रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक की लोकप्रियता इतनी अधिक थी जिस समय टीवी पर रामायण का प्रसारण होता था तब सारी सड़के सुनी हो जाती थी देश में कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते थे।  

 


रामायण धारावाहिक को देश के हर वर्ग हर जाति और हर उम्र के लोग बड़े आनंद के साथ देखते थे, पहले के समय मे किसी गाँव में एक आध टेलीविजन हुआ करता था जिसमे पूरे गाँव के लोग इस धारावाहिक को देखने के लिए अपने जरूरी काम को छोड़कर इकठ्ठा हो जाते थे। रामायण धारावाहिक इतना अधिक प्रसिद्ध हो गया था कि इसमें काम करने वाले कलाकार जैसे अरुण गोविल (राम) दीपिका चिलकिया (सीता) जैसे अन्य कलाकारों को लोग अपना भगवान मानने लगे थे और उनकी पूजा व आराधना करते थे। आज हम आपको रामायण के कलाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'-जानिए हर कलाकार के बारें में

अरुण गोविल-
अरुण गोविल ने इस धारावाहिक का सबसे बड़ा किरदार श्रीराम का किरदार निभाया था, ये इतने प्रसिद्ध हो गए कि लोग इन्हे अपना आराध्य मानने लगे थे और इनकी पूजा करने लगे थे।  रुण गोविल जहां भी जाते लोग इनके पास इकट्ठा हो जाते और इनकी पूजा करके इनका आशीर्वाद लेने लगते थे।आज भी बहुत से लोग अरुण गोविल को श्री राम के नाम से जानते हैं। 

 

दीपिका चिकलिया-
दीपिका ने रामायण धारावाहिक में माता सीता जी किरदार निभाया था जिससे ये बहुत प्रसिद्ध हो गई, इसके बाद दीपिका ने ने हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया। फिल्मों में दीपिका को इतनी सफलता नहीं मिली जितनी की रामायण में मिली थी इन्होंने सुन मेरी लैला में बतौर मुख्य अभिनेत्री के रूप में कार्य किया था ज्यादा सफल ना होने के कारण इन्होंने राजनीति की तरफ भी रुख किया था और 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से वड़ोदरा गुजरात से सांसद भी बनी थी। 

 

सुनील लहरी-
रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण के किरदार को सुनील लहरी ने निभाया था और अपने किरदार को लेकर बहुत प्रसिद्ध हुए, रामायण में कम करने से पूर्व सुनील लहरी ने विक्रम बैताल और दादा दादी की कहानी जैसे सीरियलों में काम किया था। टीवी इंडस्ट्री में सुनील जी ने 1985 से काम शुरू किया था। 

 

संजय जोग-
रामायण धारावाहिक में भरत के किरदार को संजय जोग ने निभाया था और यह किरदार लोगों बहुत अधिक पसंद आया जिससे संजय को बहुत ख्याति प्राप्त हुई संजय जोग ने रामायण के अतिरिक्त मराठी और गुजराती फिल्मों भी काम किया था। 

 

समीर राजदा-
रामायण धारावाहिक में शत्रुघ्न का किरदार समीर राजदा ने निभाया था, समीर ने गुजराती फिल्मों भी अभिनय किया है और बी आर चोपड़ा की महाभारत में राजदा ने विराट के पुत्र उत्तर का किरदार निभाया था। 

 
दारा सिंह-
राम भक्त हनुमान के किरदार को दारा सिंह ने 60 वर्ष की आयु में निभाया था, दारा सिंह को देखकर हनुमान जी याद आ जाती है दारा सिंह एक पहलवान थे और कुश्ती लड़ा करते थे फिर इन्होंने अभिनय की ओर रुख किया और बाद में राजनीति में गए दारा सिंह ने रामायण के अलावा हिन्दी और पंजाबी फिल्मों भी अभिनय किया है सन 2012 में 83 वर्ष की आयु में दारा सिंह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए अब केवल उनकी हनुमान जी के रूप में यादें ही शेष रह गई हैं। 


अरविन्द त्रिवेदी-
रामायण धारावाहिक में लंका नरेश रावण के किरदार को अरविन्द त्रिवेदी नें निभाया था, जिसे इतनी बखूबी से निभाया था कि लोग इनके अभिनय मे मुरीद हो गए थे। अरविन्द त्रिवेदी ने हिन्दी के साथ-साथ गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था और राजनीति में भी आए राज्यसभा सांसद भी बन चुके हैं। 

 

बाल धुरी-
रामायण धारावाहिक मे दसरथ के किरदार को बाल धुरी ने निभाया था, धुरी साहब ने अपने किरदार को इस तरह से निभाया था लोग इनके अभिनय के दीवाने हो गए थे धुरी साहब एक थियेटर अभिनेता थे। 

 

जयश्री गड़कर-
रामायण धारावाहिक में कौसल्या के किरदार को जयश्री गड़कर ने निभाया था, जयश्री गड़कर दसरथ का किरदार निभाने वाले बाल धुरी की वास्तविक पत्नी थी और यह बहुत खूबसूरत थी, इन्होंने मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

 

पदमा खन्ना-
रामायण के कैकेई के किरदार को पदमा खन्ना जी ने निभाया था, उन्होंने अपने किरदार को इतने बखूबी से निभाया था कि लोग इनके किरदार बहुत अधिक प्रभावित हो गए थे। 

 

रामायण के कुछ अन्य महत्वपूर्ण पात्र-

रजनीबाला               सुमित्रा
ललिता पवार             मन्थरा
विजय अरोड़ा            इन्द्रजीत
मुलराज राजदा          जनक
अपराजिता भूषण      मंदोदरी
सुधीर दाल्वी             वशिष्ठ
चंद्रशेखर                 सुमंत्र
भूषण लकांद्री          विष्णु