Chanakya Neeti: पति-पत्नी की ये आदतें बर्बाद कर देती हैं दाम्पत्य जीवन

Chanakya Neeti: पति-पत्नी की ये आदतें बर्बाद कर देती हैं दाम्पत्य जीवन

Chanakya Neeti: पति-पत्नी की ये आदतें बर्बाद कर देती हैं दाम्पत्य जीवन, जल्द करें इन पर सुधार- 

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं, चाणक्य को हमलोग विष्णुगुप्त कौटिल्य आदि के नाम से जानते हैं। चाणक्य ने चन्द्रगुप्त के दरबार में रहते हुए अपने अपमान का बदला लेने के लिए उस समय के प्रतापी राजा घनानन्द का समूल नाश कर दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कई सारी बातें लिखी हैं जो आज भी सही होती है, जो व्यक्ति चाणक्य नीति के अनुसार चलता है उसे जीवन में कभी भी दुख नहीं होता है और ना ही उसको किसी से धोखा मिलता है। 

 

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में पति-पत्नी के रिश्तों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया है, चाणक्य ने पति और पत्नी की कुछ आदतों के बारे में बताया है जिनकी वजह से उनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियाँ आने लगती हैं। आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति-पत्नी के जीवन में परेशानियों का कारण बनती हैं, तो बने रहिये हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya Niti Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार माँ के गर्भ से ही तय हो जाते हैं शिशु के जीवन के ये बड़े फैसले

1.गुस्सा करने की आदत-
चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि गुस्सा सभी के लिए खराब होता है और यदि पति-पत्नी गुस्सा करते हैं तो इससे उनके दाम्पत्य जीवन में बधायें आने लगती हैं। पति या पत्नी जब गुस्से में होते हैं तो उनको अपने अच्छे या बुरे की समझ नहीं होती हैं, जिसके चलते हैं वो ऐसा फैसला ले लेते हैं जिसके कारण उनको आने वाले समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए पति और पत्नी को गुस्सा करने से बचना चाहिये। 

 

2.एक दूसरे का सम्मान ना करने की आदत-
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के रिश्तों में एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना सबसे जरूरी होता है, बिना सम्मान के दंपति के बीच में रुकावटें आने लगती हैं, जिसके कारण उनके रिश्ते के टूटने के आसार बनने लगते हैं, इसलिए पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिये। 

 

3.सच छिपाने की आदत-
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बेहद नाजुक होता है, जरा सी भी गलती दोनों के बीच में दीवार उत्पन्न कर सकती है, पति और पत्नी को एक दूसरे के साथ सच्चाई के साथ रहना चाहिए और कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिये, क्योंकि के सच को छिपाने के हजारों झूठ बोलने पड़ते हैं और आखिर में झूठ पकड़ भी हो जाती है, इसलिए पति और पत्नी को हमेशा सच बोलना चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के अनुसार इन लोगों से ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों है खतरनाक

4.एक दूसरे बात ना करने की आदत-
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति और पत्नी एक गाड़ी के दो पहिये होते हैं, जिस प्रकार गाड़ी का एक पहिया खराब हो जाने पर गाड़ी नहीं चलती है, ठीक उसकी प्रकार दाम्पत्य जीवन में पति और पत्नी में एक जीवन के अहम हिस्से होते है, दोनों को एक दूसरे साथ रहना चाहिये और हर मुद्दे पर बात करना चाहिये ताकि जीवन में आने वाली परेशानियों से दोनों लोग डटकर मुकाबला कर सकें, इसलिए पति और पत्नी को एक दूसरे साथ बातचीत कभी भी बंद नहीं करनी चाहिये।