Bhojpuri Holi Song: Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की जोड़ी ने किया कमाल, धूम मचा रहा है 'पिठईया' सॉन्ग

Bhojpuri Holi Song: Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की जोड़ी ने किया कमाल, धूम मचा रहा है 'पिठईया' सॉन्ग

Bhojpuri Holi Song: Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की जोड़ी ने किया कमाल, धूम मचा रहा है 'पिठईया' सॉन्ग-

दोस्तों होली का त्योहार अब कुछ ही दिनों के बाद आने वाला है, होली का इंतजार हम सभी लोग बेसब्री के साथ करते हैं, होली के ऊपर बॉलीवूड से लेकर भोजपुरी तक कई सारे गाने बन चुके हैं जो हिट भी रहे हैं। होली के रंगों के साथ गानों का अलग ही मजा होता है, होली में अक्सर लोग भोजपुरी गानों को सुनना पसंद करते हैं और गानों पर डांस भी करते हैं। हर साल भोजपुरी स्टार होली स्पेशल गानों को लेकर आते हैं और अपने फैंस को होली का गिफ्ट देते हैं।  भोजपुरी गानों की एक अलग ही पहचान है, भोजपुरी फिल्मों और गानों को उत्तर भारत में खूब पसंद किया जाता है। जैसे कोई भोजपुरी गाना रिलीज होता है उसे वायरल होने में देर नहीं लगती है।

 

होली में धूम मचाने के लिए हर साल खेसारी लाल यादव का कोई ना कोई सुपरहिट गाना जरूर रिलीज होता है, ऐसे में होली का त्योहार आने वाला है, इसलिए खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो चुका है, जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। कुछ ही दिनों पहले खेसारी यादव और अक्षरा सिंग का होली स्पेशल सॉन्ग 'पिठईया'  को रिलीज किया गया था, इस गाने में दोनों कलाकारों ने शानदार अभिनय किया जिसको इनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। 

 

भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग 'पिठईया'  में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने एक बार अपनी आवाज से सबको दीवाना बना दिया है, इस गाने में दोनों कलाकारों ने शानदार एक्टिंग के साथ इस गाने को बेहतरीन तरीके से गाया भी है, इसके पहले भी हम लोग खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह को एक साथ कई बार देख चुके हैं, जब भी ये दोनों परदे पर आते सबको दीवाना बना देते हैं।