IPL 2022 Award List: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड

IPL 2022 Award List: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड

IPL 2022 Award List: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड, जोस बटलर ने जीते सबसे ज्यादा अवार्ड-

दोस्तों आईपीएल 2022 के मुकाबले में आईपीएल की नई टीम गुजरात लायन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया है, पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात की ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम को 7 विकेट से मात देकर आईपीएल सीजन 15 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकबले में टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने आसानी से 19.1 ओवर मे 3 विकेट पर हासिल कर लिया और आईपीएल की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। आज हम आपको आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी को कौन अवार्ड मिला है इसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

जोस बटलर – ऑरेंज कैप (IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन)

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर को ऑरेंज कैप मिली है। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 863 रन बनाए थे।

 

यूजवेन्द्र चहल – पर्पल कप (IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट)

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले यूजवेन्द्र चहल ने पर्पल कैप अपने नाम की है। चहल ने 17 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए थे।

 

जोस बटलर – प्लेयर ऑफ द सीजन

जोस बटलर को आईपीएल 2022 में लाजवाब बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया है। बटलर ने इस साल सबसे ज्यादा 863 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी जड़े थे। ऐसा करने वाले बटलर आईपीएल के इतिहास के दूसरे ही खिलाड़ी है।

 

उमरान मलिक – इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल 2022 में इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया है। उमरान ने इस साल 14 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

 

लॉकी फरग्युसन – फासटेस्ट डिलीवरी ऑफ द सीजन

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज लॉकी फरग्युसन को फासटेस्ट डिलीवरी ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 157.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी।

 

जोस बटलर – IPL 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स और चौके

जोस बटलर को आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने के लिए भी अवॉर्ड दिया गया है, उन्होंने 44 सिक्स और 83 चौके लगाए थे।

 

जोस बटलर – IPL 2022 पावरप्लेयर ऑफ द सीजन

पावरप्ले के भरपूर इस्तेमाल करने के लिए जोस बटलर को पावरप्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया है। बटलर ने शुरुआती ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।

 

IPL 2022 फेयरप्ले अवॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच फेयरप्ले अवॉर्ड शेयर किया गया है।

 

जोस बटलर –  गेम चेंजर ऑफ द सीजन

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को गेम चेंजर ऑफ द सीजन का खिताब मिला है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ही टीम को कई मैच जिताए हैं।

 

दिनेश कार्तिक – सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस सीजन उन्होंने 183 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

 

IPL 2022 बेस्ट कैच ऑफ द सीजन

लखनऊ सुपर जाइनट्स के एविन लूइस को बेस्ट कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया है, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाइनट्स मैच में एक हाथ से कैच पकड़कर लखनऊ को प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करवाया था।